चौपाल संस्थान के माध्यम से अवधपुरी के निर्मल पैलेस ग्राउंड में लगातार दूसरे वर्ष भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !!
इस अवसर पर प्रदेश भर से १० से अधिक टीमो ने भाग लिया और और अपने कुशलता का प्रदर्शन किया इस प्रतियोगिता में 51000/- रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया था ! इस प्रतियोगिता की प्रदीप कुमार की गोरा वाले टीम विजयी रही !! टीम का शाल, श्रीफल और रुपए 51000/- देकर सम्मानित किया गया !!
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा , विधायक गोविन्दपुरा श्रीमति कृष्णा गौर , नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, वरिष्ठ समाजसेवी केएल शर्मा सहित कई कई वरिष्ठ कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी एवं भोपाल के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे !!
इस कार्यक्रम की प्रमुख विशेषता मुंबई से आये कलाकारों एवं वृंदावन से आई राधा कृष्ण जी की झांकी प्रमुख रही जिसका अवधपुरी के रहवासियों ने भरपूर आनंद उठाया और धर्मलाभ लिया !!











