भोपाल। मध्य प्रदेश पुताई पेंटर मजदूर महा संघ की विशाल बैठक आगामी 3 सितंबर 2023 को शिवशंकर शादी हाल कृष्णा नगर कोच फैक्ट्री रोड़ भोपाल में आयोजित किया जाएगा ,इस महासंघ के प्रवक्ता प्रकाश करण ने बताया कि इस सम्मेलन में प्रदेश के हजारों पुताई मजदूर पेंटर कर्मी शामिल होंगे ,हमारी मांगे हे की पुताई कर्मियों के परिवार का बीमा हो,पुताई के समय घटना दुर्घटना के दौरान होने वाले हादसे पर मुवावजा मिले,बच्चो की पढ़ाई के लिए स्कॉलर सीप मिले,स्कूल में निशुल्क पडाई हो तथा हमारा श्रमिक विभाग से कार्ड बनवाया जाय,शासकीय योजनाओं का लाभ मिले तथा समय समय पर निशुल्क स्वास्थ परिक्षण हो,साथ ही मासिक वजीफा शासन की ओर से दिया जाए जिससे जीवन यापन आसानी से कर सके क्योंकि मौसम के समय ही हम लोगो को काम मिलता है बाकी समय बेरोजगार हो जाते हे इन सभी मांगों को लेकर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा हे ,एक ज्ञापन कलेक्टर,कमिश्नर और मुख्यमंत्री के नाम दिया जाएगा अगर हमारी मांगे नही मानी तो उग्र प्रदर्शन कर एक दिवसीय धरना भोपाल में दिया जाएगा इस सम्मेलन में प्रदेश भर के पुताई कर्मी शामिल होंगे जो हजारों की संख्या में जुटेंगे।आज हुई बैठक में बाल किशन मेहरा,चंदन सिंह,अरुण पंथी,रोहित ,सीताराम एडोकेट,राजू करण सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पुताई पेंटरो और मजदूरों की विशाल बैठक 3 सितंबर को भोपाल में











