वर्ल्ड कप में आमने सामने विराट और नवीन
विराट कोहली भारत के लिए ईशान किशन के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे। विराट के आते ही नवीन उक हक बॉलिंग अटैक पर आ गए। इस दौरान मैदान पर लगातार विराट-विराट की आवाज गूंज रही थी।
विराट ने फैंस को करवाया शांत
फैंस लगातार विराट-विराट के नारे लगा रहे थे। विराट कोहली ने इसके बाद फैंस को शांत करने का इशारा किया। यहीं से दोनों के बीच सुलह होने की शुरुआत हुई।
एक दूसरे को लगाया गले
विराट कोहली और नवीन उल हक ने इसके बाद एक दूसरे को गले लगाया। दोनों खिलाड़ी इस दौरान लगातार हंस रहे थे। इसके साथ ही आईपीएल में शुरू हुए विवाद का चैप्टर खत्म हो गया।
10 गेंद पर विराट ने बनाए सिर्फ तीन रन
फैंस को उम्मीद थी कि विराट कोहली नवीन उल हक के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी करेंगे। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। नवीन के खिलाफ विराट कोहली ने 10 गेंद पर सिर्फ तीन रन बनाए।











