आर्केड डेवलपर्स आईपीओ शेयर आवंटन की स्थिति सामने आ गई है। यह इश्यू 16 से 19 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और लिस्टिंग की डेट 24 सितंबर है। कंपनी 23 सितंबर को डीमैट खातों में शेयर जमा करेगी। वहीं, उन निवेशकों को रिफंड करेगी जिनके आवेदन खारिज कर दिए गए हैं।
कंपनी के आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस को बीएसई वेबसाइट या आईपीओ रजिस्ट्रार के पोर्टल के जरिए चेक कर सकते है। बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड आर्केड डेवलपर्स आईपीओ रजिस्ट्रार है।
बीएसई पर आर्केड डेवलपर्स के आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक करें
स्टेप 1- सबसे पहले लिंक https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं।
स्टेप 2- होम पेज खुलने पर इक्विटी के ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3- इश्यू में ड्रॉपडाउन मेनू में आर्केड डेवलपर्स लिमिटेड को चुनें।
स्टेप 4- आवेदन संख्या या पैन नंबर दर्ज करें।
स्टेप 5- मैं रोबोट नहीं हूं पर टिक करके सत्यापित करें और सर्च पर क्लिक करें।
स्टेप 6- आपके आईपीओ अलॉटमेंट का स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा।
बिगशेयर पर आर्केड डेवलपर्स के आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक करें
स्टेप 1- सबसे पहले बिगशेयर सर्विसेज की वेबसाइट https://ipo.bigshareonline.com/ipo_status.html पर जाएं।
स्टेप 2- कंपनी चयन ड्रॉपडाउन मेनू में आर्केड डेवलपर्स लिमिटेड का चयन करें।
स्टेप 3- चयन प्रकार में आवेदन संख्या, लाभार्थी आईडी और पैन में से चुने।
स्टेप 4- चयनित ऑप्शन के अनुसार विवरण दर्ज करें।
स्टेप 5- कैप्चा कोड दर्ज करें और सर्च पर क्लिक करें।
स्टेप 6- आपकी अर्केड डेवलपर्स आईपीओ अलॉटमेंट की स्थिति स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।











