कितने प्लॉट के लिए आई है योजना?
यीडा की ओर से कुल 973 रेसिडेंशियल प्लॉट की है। इनमें 162 से 290 वर्गमीटर तक के प्लॉट शामिल हैं। योजना के तहत सबसे अधिक 200 वर्गमीटर के 481 भूखंड हैं। इसके अलावा 162 वर्गमीटर के 476 शामिल हैं। 6 अप्रैल से इसके लिए आवेदन शुरू हो गया है। आवेदन की प्रक्रिया 6 मई तक चलेगी।स्कीम के तहत 973 स्कीम को तीन भागों में बांटा गया है। कृषक श्रेणी के लिए सभी वर्गों में 170,फंक्शनल इंडस्ट्रियल यूनिट के लिए 48 और सामान्य वर्ग के लिए 755 प्लॉट निर्णारित किए गए हैं। रजिस्ट्रेशन राशि में एससी-एसटी वर्ग को छूट मिलेगी।
प्लॉट का रेट क्या है?
जेवर एयरपोर्ट पर आई स्कीम के सभी 973 प्लॉट 36,260 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर पर आवंटित होंगे। स्कीम के तहत 58 लाख 74 हजार 120 रुपये से लेकर एक करोड़ 5 लाख 15 हजार 400 रुपये के बीच प्लॉट की दर होगी। योजना के तहत आवेदन के समय आवेदकों को पांच प्रतिशत भुगतान करना होगा।कैसे होगा पेमेंट?
यमुना अथॉरिटी की ओर से जारी प्लॉट स्कीम का आवेदन ऑनलाइन होगा। साथ ही, सभी पेमेंट ऑनलाइन ही जमा कराए जाएंगे। अथॉरिटी ने साफ कर दिया है कि कोई भी ऑफलाइन पेमेंट स्वीकार नहीं किया जाएगा।जल्द ही शुरू होगी नई योजना
यीडा अथॉरिटी ने साफ किया है कि ड्रॉ में नाम न आने पर आवेदन करते समय जमा कराई जाने वाली 5 फीसदी राशि आवेदक को तीन दिनों के भीतर वापस मिल जाएगी। प्राधिकरण ने कहा कि नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन हो चुका है, जल्द ही यहां से कॉमर्शियल फ्लाइट शुरू होगी। ऐसे में यहां मकान बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए यह कदम उठाया गया है।साथ ही, यीडा अथॉरिटी की ओर से जल्द ही आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए भी 40 वर्गमीटर तक के भूखंडों की योजना शुरू करने जा रहा है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को यहां घर बनाने का सपना पूरा हो सकेगा।











