श्रीलंका को हराने के बाद भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। उनको हराना अब मुश्किल नहीं नामुमकिन लग रहा है। वहीं इस ऐतिहासिक जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा वानखेड़े स्टेडियम में फैंस से मिलते नजर आए। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने कुछ ऐसा किया कि जिससे अब हर जगह उनकी प्रशंसा हो रही है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रही है। उस वीडियो में रोहित शर्मा एक छोटे बच्चे को अपना जूता यानी शूज देते हुए नजर आते हैं। उनके इस जेस्चर की खूब तारीफ हो रही है। हिटमैन हमेशा फैंस को अपना कीमती वक्त देते हुए नजर आते हैं। उनका बल्ला इस वर्ल्ड कप में जमकर बोल रहा है। रोहित ने इस वर्ल्ड कप में अब तक 7 मैचों में 57 की औसत से 402 रन बनाए हैं।
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
भारतीय टीम ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तहलका मचा दिया। उन्होंने 8 विकेट पर 357 रन बना डाले। शुभमन गिल (92), विराट कोहली (88) और श्रेयस अय्यर (82) ने टीम के लिए अहम पारियां खेली। पहाड़नुमा लक्ष्य देने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजी युनिट की धज्जियां उड़ा दी। सिर्फ 19.4 ओवर में श्रीलंका को 55 रन पर ढेर कर दिया। मोहम्मद शमी ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज को 3 सफलता मिली। वहीं जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा ने 1-1 विकेट लिया।