एमसीएक्स पर 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,44,162 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज यह 1,44,180 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 708 रुपये की गिरावट के साथ 1,43,454 रुपये तक लुढ़क गया। सुबह 10 बजे यह 651 रुपये की गिरावट के साथ 1,43,511 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
लगातार चार हफ्ते गिरावट के बाद आज कैसा है सोने-चांदी का हाल
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज शुरुआती कारोबार में गिरावट आई है। इस महीने एमसीएक्स पर सोने की कीमत में करीब 15,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी 45,000 रुपये सस्ती हुई है। सोना जनवरी में 1.8 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पीक लेवल पर पहुंच गया था। लेकिन उसके बाद इसमें काफी गिरावट आई है। अमेरिकी फेड रिजर्व के ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने की संभावना से हाल में सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई है।
एमसीएक्स पर 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,44,162 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज यह 1,44,180 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 708 रुपये की गिरावट के साथ 1,43,454 रुपये तक लुढ़क गया। सुबह 10 बजे यह 651 रुपये की गिरावट के साथ 1,43,511 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।चांदी की कीमत
इस बीच चांदी की कीमत में भी शुरुआती कारोबार में गिरावट आई है। 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,21,404 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी। आज यह 2,21,780 रुपये पर खुली और शुरुआती कारोबार में 1,987 रुपये की गिरावट के साथ 2,19,793 रुपये तक लुढ़की। सुबह 10.15 बजे यह 829 रुपये की गिरावट के साथ 2,20,575 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।