होंडा की कारें 1 जनवरी से महंगी होगी 2 लाख रुपए सस्ता मिलेगा जिम्नी का थंडर एडिशन

होंडा की कारें 1 जनवरी से महंगी होगी 2 लाख रुपए सस्ता मिलेगा जिम्नी का थंडर एडिशन

कल की बड़ी खबर होंडा कार्स से जुड़ी रही। कंपनी ने कहा है कि वो 1 जनवरी से सभी मॉडल्स के दाम बढ़ाने का प्लान बना रही है। वहीं चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी OpenAI के बोर्ड मेंबर लैरी समर्स ने कहा कि कंपनी का काम असाधारण रूप से महत्वपूर्ण है।

​​​​​​कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर...

  • शेयर बाजार शनिवार और रविवार की छुट्‌टी के बाद खुलेगा।
  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।
  • टेक्‍नो का स्मार्ट फोन स्पार्क गो 2024 लॉन्च होगा।
  • शीतल यूनिवर्सल लिमिटेड का IPO (SME) ओपन होगा।
  • 1. 1 जनवरी 24 से महंगी हो जाएंगी होंडा की कारें:लगातार बढ़ती इनपुट कॉस्ट इसका कारण, एलिवेट, सिटी और अमेज बेचती है होंडा

    होंडा कार्स इंडिया जनवरी से अपने व्हीकल्स की कीमतें बढ़ाने जा रही है। लगातार बढ़ती इनपुट कॉस्ट के प्रेशर को कम करने के लिए कंपनी दाम बढ़ा रही है। जैपनीज कार मैन्युफैक्चरर इंडियन मार्केट में तीन मॉडल - एलिवेट, सिटी और अमेज बेचती है।

    न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में होंडा कार्स इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग एंड सेल्स) कुणाल बहल ने अगले महीने से अपने मॉडलों की कीमतें बढ़ाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किस मॉडल पर कितनी राशि बढ़ाई जाएगी इसे महीने के अंत तक अंतिम रूप दिया जाएगा। कुणाल ने ये भी बताया कि नए मॉडल एलिवेट, को ग्राहक काफी पसंद कर रहे हैं।

    2. समर्स बोले- OpenAI का काम बेहद महत्वपूर्ण:सरकार के साथ सहयोग के लिए तैयार रहना होगा, हाल ही में बोर्ड में शामिल हुए हैं लैरी

    चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी OpenAI के बोर्ड मेंबर लैरी समर्स ने कहा कि कंपनी का काम असाधारण रूप से महत्वपूर्ण है। उसे रेगुलेटरी इश्यू, नेशनल सिक्योरिटी इश्यू, टेक्निकल इश्यू के डेवलपमेंट पर सरकार के साथ सहयोग करने के लिए तैयार रहना होगा।

    यह टिप्पणी इस बात पर प्रकाश डालती है कि पूर्व अमेरिकी ट्रेजरी सचिव समर्स सिलिकॉन वैली स्टार्टअप में क्या काम करने की योजना बना रहे हैं। कंपनी के को-फाउंडर ऑल्टमैन की वापसी के बाद समर्स हाल ही में OpenAI के नए बोर्ड में शामिल हुए हैं।

    3. टॉप 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹1.30 लाख करोड़ बढ़ा:पिछले हफ्ते रिलायंस को छोड़कर अन्य 9 कंपनियों में तेजी रही, सेंसेक्स 2.29% उछला

    देश की टॉप 10 वैल्यूड फर्म्स में से 9 का मार्केट वैल्यूएशन ₹1,30,391.96 करोड़ रुपए बढ़ गया। इसमें भारती एयरटेल और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) सबसे बड़े गेनर्स रहें। टॉप 10 में से केवल रिलायंस इंडस्ट्रीज रही जिसका मार्केट वैल्यूएशन नहीं बढ़ा।

    भारती एयरटेल का वैल्यूएशन ₹23,746.04 करोड़ बढ़कर ₹5,70,466.88 करोड़ हो गया। TCS का मार्केट कैप ₹19,027.07 करोड़ बढ़कर ₹12,84,180.67 करोड़ पर पहुंच गया। वहीं मार्केट कैप बढ़ने के मामले में तीसरे नंबर पर HDFC बैंक रहा जिसका मार्केट कैप ₹17,881.88 करोड़ बढ़ा। इस बढ़ोतरी के साथ उसका मार्केट वैल्यूएशन ₹11,80,588.59 करोड़ हो गया।

    4. जिम्नी थंडर एडिशन ₹10.74 लाख की शुरुआती कीमत में लॉन्च:रेगुलर मॉडल से 2 लाख रुपए सस्ती मिलेगी SUV, महिंद्रा थार से मुकाबला

    मारुति सुजुकी ने भारत में जिम्नी का 'थंडर एडिशन' लॉन्च किया है। 4x4 SUV का स्पेशल एडिशन रेगुलर मॉडल की तुलना में 2 लाख रुपए सस्ता है। इसकी शुरुआती कीमत 10.74 लाख रुपए है, जो टॉप वैरिएंट में 14.05 लाख रुपए तक जाती है।

    वहीं रेगुलर वैरिएंट 12.74 लाख रुपए से लेकर 15.05 लाख रुपए तक आता है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। मारुति सुजुकी जिम्नी की मेन राइवल महिंद्रा थार SUV है। इसके अलावा, इसे फोर व्हील ड्राइव (4WD) सेगमेंट में फोर्स गुरखा से भी कॉम्पिटिशन मिलेगा।


Advertisement