एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन तीन से 12 अगस्त तक चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में होगा। शीर्ष ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह टीम का नेतृत्व करना जारी रखेंगे जबकि मिडफील्डर हार्दिक सिंह टीम के उपकप्तान होंगे। प्रो लीग के यूरोपीय चरण के दौरान डिफेंडर के रूप में टीम को अपनी सेवाएं देने वाले मनप्रीत सिंह मिडफील्ड में वापसी करेंगे। टूर्नामेंट के पूल चरण में भारत का सामना कोरिया, मलेशिया, पाकिस्तान, जापान और चीन से होगा।
यह टूर्नामेंट हांगझोउ एशियाई खेलों के लिए तैयारी कार्यक्रम के रूप में भी काम करेगा, जो हॉकी के लिए 2024 पेरिस ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट भी है। अनुभवी पीआर श्रीजेश और कृष्ण बहादुर पाठक टीम के गोलकीपर है। रक्षापंक्ति में टीम में अमित रोहिदास, मिडफील्डर में अनुभवी मनप्रीत के अलावा विवेक सागर प्रसाद शामिल हैं। हॉकी इंडिया से जारी विज्ञप्ति में टीम के मुख्य कोच क्रेग फुलटन ने कहा, ‘हमने सावधानीपूर्वक एक ऐसी टीम चुनी है जिसमें आगे बढ़ने और एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता है।’
टीम:
गोलकीपर: पीआर श्रीजेश, कृष्ण बहादुर पाठक।
डिफेंडर: जर्मनप्रीत सिंह, सुमित, जुगराज सिंह, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, अमित रोहिदास।
गोलकीपर: पीआर श्रीजेश, कृष्ण बहादुर पाठक।
डिफेंडर: जर्मनप्रीत सिंह, सुमित, जुगराज सिंह, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, अमित रोहिदास।
फॉरवर्ड: आकाशदीप सिंह, मनदीप सिंह, गुरजंत सिंह, सुखजीत सिंह, एस कार्थी।











