बैतूल l भरतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है। पार्टी ने मोरखा निवासी समाजसेवी, व्यवहारिक, कुशल वक्ता, मृदुभाषी हीरेन्द्र रघुवंशी को भाजयुमो का जिला सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। हीरेन्द्र की नियुक्ति पर ईष्ट मित्रों, परिजनों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई प्रेषित की है। हीरेन्द्र को बधाई देने वालो में रघुवंशी समाज के युवा अध्यक्ष डॉ कमलेश रघुवंशी, सुजीत रघुवंशी, गजेंद्र रघुवंशी, दिग्विजय रघुवंशी, पंकज रघुवंशी, शिक्षक हरीश रघुवंशी, देवेंद्र रघुवंशी, कोमल रघुवंशी सहित अन्य शामिल है।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सह कोषाध्यक्ष बने हीरेन्द्र रघुवंशी











