जांच में कुछ अलग निकला
हालांकि जांच के दौरान मामला दिलचस्प मोड़ लेता दिख रहा है। पुलिस के मुताबिक, जिस युवक ने शिकायत दर्ज कराई है, उस पर इसी मुस्लिम युवती ने वर्ष 2022 में दुष्कर्म का आरोप लगाया था। तब पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था और फिलहाल मामला अदालत में विचाराधीन है।
पुलिस वालों का क्या कहना
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे और विवाद के चलते यह नया प्रकरण सामने आया है। जहांगीराबाद थाना प्रभारी चतुर्भुज राठौर के अनुसार, मंगलवार को फरियादी युवक को बयान के लिए बुलाया गया था, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद मिला।











