वाराणसी एयरपोर्ट पर बुर्का पहने हिंदू युवती पकड़ाई, मुंबई शादी करने जा रही थी; कोर्ट ने दे दी इजाजत
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी एयरपोर्ट से एक हिंदू महिला को पकड़ा गया। वह बुर्का पहनकर एयरपोर्ट पर पहुंची थी। मुंबई जाने वाली फ्लाइट पर वह बोर्डिंग के लिए जा रही थी। इसी दौरान शक के आधार पर महिला को पकड़ा गया। इस दौरान महिला ने अपनी कहानी कहनी शुरू की। हालांकि, एयरपोर्ट सिक्यूरिटी ने महिला को पुलिस के हवाले किया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने पूरी कहानी सुनने के बाद महिला को मुंबई जाने की इजाजत दे दी। कोर्ट में महिला ने मुंबई में अपने मुस्लिम प्रेमी के साथ शादी करने जाने की बात कही।
महिला ने अपने प्रेमी को अपने परिवार के इस फैसले के बारे में बता दिया। इसके बाद प्रेमी ने उसे फ्लाइट के टिकट भेजे और अपने एक दोस्त के साथ मुंबई पहुंचने को कहा। पुलिस ने महिला की पूरी कहानी जानने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। महिला बालिग है, इसलिए मजिस्ट्रेट ने उसे मुंबई जाने की इजाजत दे दी।











