Select Date:

फिर निकला हिंडनबर्ग का जिन्न! गौतम अडानी को 2,61,44,53,82,000 रुपये का फटका, टॉप 20 से बाहर

Updated on 24-06-2023 09:41 PM
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप (Adani Group) के सभी शेयरों में शुक्रवार को भारी गिरावट आई। इसकी वजह एक रिपोर्ट रही। इसके मुताबिक अडानी ग्रुप अमेरिका के रेगुलेटर्स की जांच के दायरे में है। ग्रुप ने इनवेस्टर्स को पहले जो प्रजेंटेशंस दी थीं, उसकी जांच की जा रही है। फिर क्या था। इस रिपोर्ट के आते ही अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। ग्रुप के सभी 10 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इससे ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) की नेटवर्थ में काफी गिरावट देखने को मिली। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अडानी की नेटवर्थ में हफ्ते के अंतिम दिन 3.19 अरब डॉलर यानी करीब 2,61,44,53,82,000 रुपये की गिरावट आई। अब उनकी नेटवर्थ 58.2 अरब डॉलर रह गई है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 62.3 अरब डॉलर की गिरावट आई है। इसके साथ ही वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में चार स्थान खिसककर 23वें पायदान पर खिसक गए हैं।


अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने 24 जनवरी को अडानी ग्रुप के बारे में एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें ग्रुप पर शेयरों की कीमत में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। लेकिन अडानी ग्रुप ने इन आरोपों से इन्कार किया था। इस रिपोर्ट के कारण अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। हालांकि हाल के दिनों में स्थिति संभल गई थी। मगर एक बार फिर हिंडनबर्ग का जिन्न बाहर आ गया है। इस कारण ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई। ग्रुप के फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में सबसे ज्यादा 6.8 फीसदी गिरावट आई और उसका मार्केट कैप 18,559 करोड़ रुपये कम हो गया। इसी तरह अडानी ट्रांसमिशन में 6.4 परसेंट, अडानी पावर में 5.6 परसेंट, अंबूजा सीमेंट्स में 4.2 फीसदी और अडानी पोर्ट्स में 4.2 फीसदी गिरावट आई।

कौन-कौन हैं टॉप में

इस बीच दुनिया के टॉप 10 अमीरों में से नौ की नेटवर्थ में शुक्रवार को गिरावट आई। एलन मस्क (Elon Musk) की नेटवर्थ में सबसे ज्यादा 5.73 अरब डॉलर की गिरावट आई। वह 230 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में पहले नंबर पर बने हुए हैं। फ्रांस के बर्नार्ड आरनॉल्ट 193 अरब डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर हैं। जेफ बेजोस (153 अरब डॉलर) तीसरे, लैरी एलिसन (132 अरब डॉलर) चौथे, बिल गेट्स (131 अरब डॉलर) पांचवें, स्टीव बाल्मर (116 अरब डॉलर) छठे, वॉरेन बफेट (112 अरब डॉलर) सातवें, लैरी पेज (111 अरब डॉलर) आठवें, सर्गेई ब्रिन (106 अरब डॉलर) नौवें और मार्क जकरबर्ग (105 अरब डॉलर) दसवें नंबर पर हैं। मुकेश अंबानी 87 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में 13वें नंबर पर हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 May 2025
नई दिल्‍ली: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क एक इंटरव्यू में अजीब स्थिति में फंस गए। यह इंटरव्यू फॉक्स न्यूज पर था। डोनाल्ड ट्रंप की बहू लारा ट्रंप ने उनसे एक मुश्किल…
 06 May 2025
नई दिल्‍ली: भारत-पाकिस्तान के रिश्ते अभी बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद इनमें खटास बढ़ी है। भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ सारे व्यापारिक रिश्ते…
 06 May 2025
नई दिल्‍ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने जल्द ही कुछ देशों के साथ व्यापार समझौता होने के संकेत दिए हैं। इससे उन देशों को राहत मिलेगी जो अमेरिका के ऊंचे टैक्स से बचना…
 06 May 2025
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक के शेयरों में आज भारी उछाल देखी जा रही है। सुबह बाजार खुलते ही बैंक का शेयर करीब 10% तक उछल गया। बीएसई पर इसकी कीमत…
 29 April 2025
नई दिल्‍ली: भारत में आजकल फटाफट सामान पहुंचाने की होड़ है। आप 10 मिनट से भी कम समय में किराने का सामान, स्नैक्स और यहां तक कि पालतू जानवरों का…
 29 April 2025
नई दिल्ली: मिलावटी पनीर की बढ़ती समस्या को देखते हुए उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय रेस्तरां के लिए इस बारे में दिशानिर्देश जारी करने पर विचार कर रहा है। कंज्यूमर अफेयर्स सेक्रेटरी निधि खरे ने…
 29 April 2025
नई दिल्ली: हफ्ते के पहले दिन सोमवार को घरेलू शेयर मार्केट में काफी तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स 1000 अंक से अधिक तेजी के साथ बंद हुआ। इस बीच देश की सबसे…
 29 April 2025
नई दिल्ली: अगर आप एटीएम से 100 या 200 रुपये का नोट न मिलने से परेशान हैं, तो यह परेशानी जल्दी दूर हो सकती है। इस बारे में रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को दिशा-निर्देश…
 29 April 2025
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज फिर तेजी दिख रही है। बीएसई सेंसेक्स 314 अंक की तेजी के साथ खुला और कुछ ही मिनटों में इसमें 400 अंक से अधिक तेजी आ…
Advertisement