हिंडनबर्ग ने डुबो दी लुटिया, एक खुलासा और तीन अरबपतियों को लगी 81,97,02,18,00,000 की चपत
Updated on
08-08-2023 02:33 PM
नई दिल्ली: अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ( Hindenburg) ने इस साल तीन अरबपतियों को झटका देकर मोटी कमाई की है। जानी-मानी कंपनियों के खिलाफ निगेटिव रिपोर्ट जारी कर हिंडनबर्ग शॉर्ट सेलिंग करती है। शॉर्ट सेलिंग कर कंपनी कमाई करती है। इस शॉर्ट सेलिंग से जहां वो अपनी जेब भरती है तो दूसरी ओर कंपनियों को बड़ा झटका लगता है। कंपनी के खिलाफ निगेटिव रिपोर्ट का असर उनके शेयरों पर पड़ता है। इस साल हिंडनबर्ग ने तीन अरबपतियों के खिलाफ अपनी रिपोर्ट जारी की, जिससे इन अरबपतियों को 99 अरब डॉलर का झटका लगा है।
हिंडनबर्ग ने दिया तीन अरबपतियों को झटका
हिंडनबर्ग ने इस साल के शुरुआत में ही अडानी समूह (Adani) के खिलाफ रिपोर्ट जारी की। 24 जनवरी 2023 को गौतम अडानी की कंपनी के खिलाफ शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग ने रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट के आने के बाद से अडानी समूह को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा। गौतम अडानी को फोर्ब्स की बिलेनियर लिस्ट में टॉप 5 में थे, गिरकर 34वें नंबर पर पहुंच गए। अडानी समूह के मार्केट कैप को 100 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ। अडानी की कंपनियों के शेयर धड़ाम होकर निचले स्तर पर पहुंच गए। अडानी के बाद हिंडनबर्ग के निशाने पर ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी (Jack Dorsey) आए। हिंडनबर्ग ने ट्विटर के पूर्व सीईओ को लेकर विवादित रिपोर्ट जारी की। इसके बाद हिंडनबर्ग के निशाने पर अमेरिकी अरबपति 87 साल के Carl Icahn आए। हिंडनबर्ग के खुलासे से कंपनियों को बड़ा नुकसान हुआ। निवेशकों से कंपनियों से पैसा निकालना शुरू कर दिया। शेयरों के दाम धड़ाम हो गए। अगर अडानी की बात करें तो अडानी की कंपनियों के शेयर निचले स्तर पर पहुंचने लगे।
99 अरब डॉलर डुबा दिए
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक शार्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग ने अपने रिपोर्ट और खुलासों से इन कंपनियों को जोर का झटका दिया। इस रिपोर्ट के कारण गौतम अडानी, जैक जोर्सी, Carl Icahn की 99 अरब डॉलर यानी ₹81,97,02,18,00,000 की संपत्ति डूब गई। इतना ही नहीं हिंडनबर्ग की निगेटिव रिपोर्ट के कारण इन तीनों अरबपतियों की कंपनियों के 173 अरब डॉलर से अधिक डूब गए। कंपनियों को भारी भरकम नुकसान हुआ। इनकी कंपनियों का मार्केट कैप 173 अरब डॉलर तक गिर गए। हिंडनबर्ग के फाउंडर नाथन एंडरसन (Nathan Anderson) ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो ये सब पैंसों के लिए नहीं कर रहे हैं। एंडरसन ने कहा था कि मैं दो कमरे के फ्लैट में किराए पर रहता हूं। उन्होंने कहा कि में लोगों के सामने कंपनियों की असली तस्वीर लाता हूं।
क्लियर टाइटल इंश्योरेंस" (Clear Title Insurance) का मतलब है संपत्ति के स्वामित्व के मामले में किसी भी कानूनी समस्या या विवाद से बीमा सुरक्षा प्राप्त करना। यह एक प्रकार का बीमा है…
टर्म इंश्योरेंस एक प्रकार का लाइफ इंश्योरेंस (जीवन बीमा) है, जो एक खास समय या वर्षों अर्थात अवधि के लिए कवरेज प्रदान करता है। इस प्रकार का लाइफ इंश्योरेंस (जीवन…
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकों से सतर्क रहने और ग्राहकों के लिए निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाने…
मुंबई: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच आर्थिक मोर्चे पर भी दिक्कत शुरू हो गई है। कल शाम यानी शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 880 अंक गिर कर बंद…
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को भारत में सर्विसेज शुरू करने की हरी झंडी मिल गई है। यह कंपनी सैटेलाइट के जरिए दुनिया के 100 से…
नई दिल्ली/मुंबई: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच एक सुकूनदेह खबर आई है। पेट्रोल-डीजल और एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने वाली सरकारी ऑयल कंपनियों, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच शुक्रवार को घरेलू बाजार में काफी गिरावट रही। सेंसेक्स 880 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। इससे भारतीय अरबपतियों की नेटवर्थ में काफी…
नई दिल्ली: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क एक इंटरव्यू में अजीब स्थिति में फंस गए। यह इंटरव्यू फॉक्स न्यूज पर था। डोनाल्ड ट्रंप की बहू लारा ट्रंप ने उनसे एक मुश्किल…
नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के रिश्ते अभी बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद इनमें खटास बढ़ी है। भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ सारे व्यापारिक रिश्ते…