एलिस पैरी 99 रन बनाकर हुई आउट
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज एलिस पैरी ने एशेज के एकलौते टेस्ट में इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने 153 गेंदों का सामना कर 99 रन की गजब पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 15 चौके देखने को मिले। हालांकि पैरी टेस्ट क्रिकेट में अपने तीसरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थी कि वह आउट हो गई। उनका शिकार लॉरेन फाइलर ने किया।
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की पारी का 60वां ओवर इंग्लैंड की ओर से लॉरेन फाइलर डाल रहीं थी। फाइलर के ओवर की आखिरी गेंद पर एलिस पैरी स्ट्राइक पर थीं। इस गेंद पर पैरी ने कट शॉट मार कर रन बटोरने की कोशिश की। लेकिन वह गलती से शॉट सीधा नेट साइवर ब्रंट के हाथों में मार बैठी। नेट ने भी कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की। ऐसे में एलिस पैरी 99 रन बनाकर आउट हो गई।

कुछ ऐसा चल रहा है मैच का हाल
ऑस्ट्रेलिया महिला टेस्ट क्रिकेट टीम की कप्तान एलिसा हिली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करके दिखाया। उन्होंने पहले दिन डाले गए 85 ओवर में 7 विकेट पर 328 रन बनाए। एलिस पैरी के अलावा ताहिला मैक्ग्रा ने भी 61 रन की शानदार पारी खेली। इसके एश्ले गार्डनर ने भी 40 रन बनाए। वहीं इस वक्त एनाबेल सदरलैंड (39) और अलाना किंग ऑस्ट्रेलिया के लिए पिच पर मौजूद हैं। इंग्लैंड के लिए अब तक सबसे ज्यादा 3 विकेट सोफी एक्लेस्टोन ने लिए हैं। लॉरेन फाइलर के हाथ भी दो सफलताएं लगी है। इसके अलावा लॉरेन बेल और केट क्रॉस ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।