किस तरह रन आउट हुए रियान रिकेल्टन?
दरअसल, मुंबई इंडियंस की पारी का 16वां ओवर डालने ब्लेसिंग मुजरबानी आए थे। उनके ओवर की दूसरी गेंद पर रियान रिकेल्टन स्ट्राइक पर थे। रिकेल्टन ने लॉन्ग ऑफ की तरफ शॉट खेला और 1 रन ले लिया। इसके बाद रिकेल्टन दूसरे रन के लिए भी क्रीज से बाहर आ गए थे। लेकिन तिलक वर्मा ने उन्हें मना कर दिया। अनुकूल रॉय ने नॉन स्ट्राइकर एंड पर डायरेक्ट थ्रो किया।रिकेल्टन वापस क्रीज में आराम से जा सकते थे और वो जा भी रहे थे। लेकिन जैसे ही थ्रो नॉन स्ट्राइकर एंड की तरफ आ रहा था तो बॉल पकड़ने के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी भी आ गए। हालांकि मुजरबानी रिकेल्टन के बीच में आ गए। इसके चलते रिकेल्टन समय से क्रीज में नहीं पहुंच पाए और गेंद आकर सीधा स्टंप्स पर लगी। अगर डाइरेक्ट हिट नहीं होता तो शायद रिकेल्टन पहुंच जाते।











