'अमेरिका-इजराइल-ईरान विवाद को खत्म कराने गए हैं', तेजस्वी के विदेश दौरे पर JDU-BJP का तंज
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के गायब रहने का मुद्दा उठाया। 20 जुलाई से शुरू हुए सत्र में तेजस्वी यादव और विधान परिषद में विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी दोनों ही मौजूद नहीं हैं। तेजस्वी के विदेश दौरे की चर्चाओं के बीच जेडीयू और बीजेपी के विधायकों ने इसे संवैधानिक दायित्वों से भागना बताया। एनडीए नेताओं ने चुटकी लेते हुए कहा कि बिहार के विकास में योगदान देने के बजाय तेजस्वी यादव विदेश में अंतर्राष्ट्रीय विवादों को सुलझाने में व्यस्त हैं।











