'रूस को दी थी मदद'... 19 भारतीय कंपनियों पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध, देख लीजिए लिस्ट
Updated on
01-11-2024 04:11 PM
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत की 19 कंपनियों और दो नागरिकों पर पाबंदी लगा दी है। अमेरिका का कहना है इन कंपनियों ने यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई में रूस की मदद की थी। अमेरिका ने कई देशों की करीब 400 कंपनियों और लोगों पर पाबंदी लगाई है। इनमें भारत के अलावा चीन, मलेशिया, थाईलैंड, तुर्की और यूएई की कंपनियां और नागरिक शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली की कंपनी Ascend Aviation के डायरेक्टर विवेक कुमार मिश्रा और सुधीर कुमार पर पाबंदी लगाई गई है। साथ ही अमेरिका के विदेश विभाग ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाए गए आरोपों की भी डिटेल जानकारी दी है।
इनमें Ascend Aviation India, Mask Trans, TSMD Global और Futrevo शामिल हैं। अमेरिका के विदेश विभाग का आरोप है कि Ascend Aviation ने मार्च 2023 से मार्च 2024 के बीच रूस की कंपनियों को 700 से ज्यादा शिपमेंट भेजे थे। इनमें $200,000 ज्यादा मूल्य के कॉमन हाई प्रायोरिटी लिस्ट (CHPL) आइटम शामिल थे। इसी तरह Mask Trans पर आरोप है कि कंपनी ने जून 2023 से अप्रैल 2024 के बीच रूस को $300,000 से ज्यादा मूल्य के CHPL आइटम सप्लाई किए थे। TSMD Global पर रूस को $430,000 मूल्य के CHPL आइटम सप्लाई करने का आरोप लगाया गया है।
क्या हैं आरोप
इसी तरह अमेरिका के विदेश विभाग ने भारतीय कंपनी Futrevo पर रूस को $1.4 मिलियन कीमत के CHPL आइटम देने का आरोप लगाया है। इनमें इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट भी शामिल हैं। ये सामान जनवरी 2023 से फरवरी 2024 के बीच सप्लाई किया गया था। यह पहला मौका नहीं है जब अमेरिका ने भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है। इससे पहले पिछले साल नवंबर में Si2 Microsystems को भी बैन किया गया था। कंपनी पर रूसी मिलिट्री को अमेरिकी ऑरिजिन वाले इंटिग्रेटेड सर्किट की सप्लाई करने का आरोप लगाया गया था।
नई दिल्ली: कंगाल पाकिस्तान ने हाल में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में नाक कटाकर जितनी रकम पाई है, भारत को उससे कहीं ज्यादा का 'गिफ्ट' मिलने वाला है। अर्थशास्त्रियों का मानना…
नई दिल्ली: सरकार बैंकों और दूसरे संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर एक नई प्रक्रिया बना रही है, जिससे फ्रॉड के लिए इस्तेमाल होने वाले 'म्यूल' बैंक अकाउंट्स को सही समय में…
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच हाल में हुए संघर्ष में तुर्की और अजरबैजान ने खुलकर पाकिस्तान का साथ दिया था। इस कारण लोगों में इन देशों के खिलाफ नाराजगी है और…
नई दिल्ली: सोना तो सोना है। कोयला को भी औद्योगिक जगत में 'काला सोना' कहा जाता है। यूं तो भारत में कोयले की कमी नहीं है, लेकिन यदि क्वालिटी वाले या बढ़िया…
मुंबई: वैसे तो इस समय आईपीओ मार्केट सूना पड़ा है। चालू वित्त वर्ष का पहला मेनबोर्ड आईपीओ एथर एनर्जी का आया था। उसमें भी निवेशकों के हाथ जल गए थे। लेकिन अभी…
नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) एशियन पेंट्स में अपनी 4.9% हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है। सूत्रों के अनुसार कंपनी 17 साल पहले किए गए निवेश से…
नई दिल्ली: एनसीआर के गुड़गांव से रियल एस्टेट से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है। वहां स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स (Smartworld Developers) और ट्रिबेका डेवलपर्स (Tribeca Developers) मिल कर ट्रंप टावर-II प्रोजेक्ट को धरातल…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में तेजी का माहौल था। निवेशक खुश थे। अप्रैल से अब तक विदेशी निवेशकों (FII) ने भारतीय बाजार में लगभग 2 बिलियन डॉलर का निवेश किया…
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर से आज शेयर बाजार में भारी तेजी आई है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 2,200 अंक से अधिक उछल गया जबकि निफ्टी में भी करीब…