Select Date:

UP-बिहार और झारखंड में आज हीटवेव का अलर्ट:MP-छत्तीसगढ़ समेत 9 राज्यों में तापमान 42º के पार

Updated on 29-04-2024 01:03 PM

देश में तेज गर्मी का असर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लिए आज हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में 3 दिन बाद सीवियर हीटवेव चलेगी।

हीटवेव के अलर्ट वाले राज्यों में तापमान 42 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी टेम्परेचर 42º रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि, इन तीन राज्यों में हीटवेव की स्थिति नहीं है।

उधर, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में आज तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। आंध्र प्रदेश के नांदयाल में रविवार को सबसे ज्यादा टेम्परेचर (45.2 डिग्री) रिकॉर्ड किया गया है।

इसके अलावा राजधानी दिल्ली में फिलहाल लू चलने का अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन यहां तेज गर्मी का असर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में आज तापमान 40 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया जाएगा।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, आंध्र प्रदेश और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में आज बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने कहा कि MP, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में बारिश की वजह से तापमान में कमी नहीं आएगी। आने वाले दिनों में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

उत्तर भारत के राज्यों में हीटवेव से राहत की वजह
IMD की साइंटिस्ट सोमा सेन रॉय ने कहा- उत्तर भारत के राज्यों में आंधी-तूफान की स्थिति बन रही है। अफगानिस्तान की ओर से एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के भारत पर असर पड़ने के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 1 हफ्ते तक हीटवेव चलने की संभावना कम है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 May 2024
राजधानी रांची के लगभग 15 किमी दूर बिरसा जैविक उद्यान में बाघिन के चार नवजात बच्चों की मौत हो गई है। जिस बाघिन के नवजात की मौत हुई है उसका…
 15 May 2024
शराब नीति केस में दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया की ज्यूडिशियल कस्टडी 30 मई तक बढ़ा दी गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट में बुधवार (15 मई) की सुनवाई…
 15 May 2024
दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और AAP राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के पूर्व पति नवीन जयहिंद ने दावा किया कि स्वाति की जान खतरे में है। स्वाति के साथ…
 15 May 2024
मुंबई के घाटकोपर में होर्डिंग गिरने वाली जगह पर बुधवार (15 मई) को लगातार तीसरे दिन रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस बीच मंगलवार (14 मई) की रात मलबे के नीचे…
 15 May 2024
एंटी टेरर लॉ केस में जेल में बंद न्यूज क्लिक के फाउंडर प्रबीर पुरकायस्थ को रिहा किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को उनकी गिरफ्तारी को अवैध बताया और रिहाई…
 14 May 2024
भारत राष्ट्रवादी समिति (BRS) नेता और दिल्ली शराब नीति मामले में आरोपी के कविता की नई चार्जशीट पर दिल्ली की अदालत 14 मई को विचार करेगी। दिल्ली शराब नीति मामले…
 14 May 2024
IMA प्रेसिडेंट डॉ. आरवी अशोकन मंगलवार (14 मई) को पतंजलि भ्रामक विज्ञापन केस में सुप्रीम कोर्ट पर अपने विवादित बयान पर जवाब पेश करेंगे।भ्रामक विज्ञापन के मामले में 23 अप्रैल…
 14 May 2024
बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को 12 साल की रेप विक्टिम को अपनी प्रेग्नेंसी टर्मिनेट करने की अनुमति दी है। कोर्ट ने यह फैसला उसके कल्याण और सुरक्षा को मद्देनजर रखते…
 14 May 2024
दिल्ली पुलिस ने 40 साल के एक शख्स को फ्लाइट्स में अपने को-पैसेंजर्स की ज्वेलरी और अन्य कीमती सामान चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बीते एक…
Advertisement