मध्‍य प्रदेश के छह जिलों में चली लू, अगले 24 घंटों का यह है अनुमान

मध्‍य प्रदेश के छह जिलों में चली लू, अगले 24 घंटों का यह है अनुमान
भोपाल। प्रदेश में गर्मी का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। लिहाजा अब दिन के साथ रातें भी गर्म होना शुरू हो चुकी है । रविवार-सोमवार दरमियानी रात को धार जिले का न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक रहा। वहीं प्रदेश के रतलाम, गुना, नर्मदापुरम, सागर, मंडला व पचमढ़ी में लू चली। भोपाल में मंगलवार से लू चलने की संभावना जताई गई है।
  • मौसम विज्ञानी ने बताया कि गुजरात और राजस्थान से आ रही गर्म हवाएं प्रदेश को और गर्म कर रही हैं। चूंकि प्रदेश में सूरज की किरणें सीधे पड़ रही हैं। दिन बड़े होते जा रहे हैंं।
  • ऐसे में अब दिन के साथ रातें भी गर्म होना शुरू हो चुकी हैं। सोमवार को दिन का सबसे अधिक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस नर्मदापुरम, रतलाम का रहा । 43 डिग्री सेल्सियस गुना में दर्ज किया गया।
  • 42 डिग्री सेल्सियस मंडला, धार, उज्जैन का रिकार्ड किया गया। वहीं 17 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा।
  • प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान दिन के साथ रात के तापमान में वृद्धि होगी, मौसम शुष्क रहेगा।

चार महानगरों का तापमान

शहर -- - अधिकतम तापमान -- - न्यूनतम तापमान

  • भोपाल -- 41.6 डिग्री सेल्सियस -- - 22.7 डिग्री सेल्सियस
  • इंदौर -- 40.6 डिग्री सेल्सियस -- 23.0 डिग्री सेल्सियस
  • ग्वालियर -- 41.7 डिग्री सेल्सियस -- - 20.7 डिग्री सेल्सियस
  • जबलपुर -- 40.7 डिग्री सेल्सियस -- 18.9 डिग्री सेल्सियस

Advertisement