रायपुर। अग्रसेन महाविद्यालय में एन.एस.एस. तथा आई.क्यू.ए.सी. के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों, प्राध्यापकों के अलावा आसपास के लोगों तथा छात्रों के परिजनों ने भी बड़ी संख्या में अपनी आँख और दांत का परीक्षण कराया।
आँख की जांच के लिए राजधानी के गणेश विनायक अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. अनिल गुप्ता के साथ उनके सहयोगियों में दीक्षा तोर्ते, सृष्टि बाघ, भारती साहू, सृष्टि श्रीवास्तव, प्रिय यादव, प्रिय शर्मा, संदीप, संतोष, आशीष तथा अभिमन्यु ने जांच कि प्रक्रिया में विभिन्न उपकरणों का संचालन किया।
वहीँ दांत के परीक्षण के लिए सीता मेमोरियल डेंटल क्लिनिक की डॉक्टर डॉ. प्रिया सराफ के साथ स्वाति मसीह, मीरा यादव, प्रिया बंसवार और राधेश्याम दीप ने तकनीकी सहयोग दिया. कार्यक्रम में जेसीस क्लव फेमिना की अध्यक्ष नेहा श्रीवास्तव, इन्दू पटेल, बिंदिया अग्रवाल, और नेहा गोंडी का भी विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर महाराजाधिराज अग्रसेन शिक्षण समिति के अध्यक्ष तथा महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ वी के अग्रवाल ने कहा कि महाविद्यालय में स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों में अपने स्वास्थ्य की देखभाल करने और इसे सुरक्षित रखने के प्रति जागरूकता पैदा करने का पर्यास किया जाता है।
महाराजाधिराज अग्रसेन शिक्षण समिति के सचिव एवं महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर डॉ अमित अग्रवाल ने कहा कि आधुनिक जीवन शैली के कारण संक्रमण के खतरे को देखते हुए महाविद्यालय में समय समय पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाता है।
इस कड़ी में आज का शिविर भी काफी लाभकारी रहा. प्राचार्य डॉक्टर युलेंद्र कुमार राजपूत ने कहा कि महाविद्यालय में अध्यापन कार्य के अलावा सामाजिक दायित्वों के लिए पूरी गंभीरता से प्रयास किये जाते हैं. इसी कड़ी में अग्रसेन महाविद्यालय ने अपने परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय की एन.एस.एस. प्रभारी प्रो. दीपिका अवधिया ने इस अभियान को सार्थक पहल बताते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम को विशेष रूप से धन्यवाद दिया. इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों ने भी अपना सक्रिय सहयोग किया।











