वे रो रहे थे... उस हार से टूट गए थे विराट कोहली, बंद कमरे में वाइफ के सामने फूट-फूट कर रोए
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में जब विराट कोहली ने शतक लगाया था तो ऐसा लगा कि उन्होंने अपने फॉर्म को वापस पा लिया है, लेकिन इसके बाद एडिलेड और ब्रिस्बेन टेस्ट मैच में उनका बल्ला शांत रहा। ऐसा नहीं है कि विराट कोहली पिछले दो मैचों में खराब खेले हैं। टीम इंडिया का यह धाकड़ बल्लेबाज लंबे समय से रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए दिख रहे हैं।











