खुद को सीबीआई अफसर बता करते थे डिजिटल अरेस्ट और फिर ठगी, अब पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

खुद को सीबीआई अफसर बता करते थे डिजिटल अरेस्ट और फिर ठगी, अब पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ और अन्य शहरों में डिजिटल अरेस्ट कर ठगी के मामलों में वृद्धि हुई है। ऐसे ठगों को लेकर लगातार जांच चल रही है। इस बीच सीबीआई का अफसर बताकर लोगों को ठगने वाले तीन साइबर ठगों को साइबर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को दबोच लिया। तीनों के पास से मिले मोबाइल फोन में पुलिस को साइबर ठगी से जुड़ी कई अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों को तलाश रही है। साइबर जालसाजों ने हाल ही में सीबीआई का फर्जी अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट कर एक शख्स से 2.71 करोड़ और 48 लाख रुपये ठग लिए थे। पीड़ित ने साइबर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी।
Advertisement