पढ़ाई के बाद दुबई में की नौकरी
नौकरी छोड़ने का लिया बड़ा फैसला
मानव को दुबई में कठिन दौर से भी गुजरना पड़ा। एक बार उन्हें संक्रमण हो गया। उनके पास दवाओं के भी पैसे नहीं थे। ऐसे में उनके रूममेट ने उनकी मदद की। इस मुश्किल समय से उबरने के बाद मानव ने एक बड़ा फैसला लिया। उन्होंने वह नौकरी छोड़ दी जिसके लिए उन्होंने इतनी मेहनत की थी। मानव ने अपने अनुभव और ज्ञान का इस्तेमाल करके दूसरों को व्यापार की ट्रेनिंग देना शुरू किया।
अपनी कंपनी की रखी नींव
मानव आहूजा ने TPEG इंटरनेशनल LLC की स्थापना की। यह कंपनी उन युवाओं को मार्गदर्शन देती है जो अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं। आज उनकी कंपनी दुनिया के कई देशों में काम कर रही है। मानव अब इंटरनेशनल बिजनेस गुरु के रूप में जाने जाते हैं। उनकी कहानी उन युवाओं को प्रेरित करती है जो नौकरी के अलावा अपना खुद का काम करना चाहते हैं।
बड़ा है टारगेट
डॉ. मानव अहूजा TPEG इंटरनेशनल LLC के संस्थापक होने के साथ कोच और बिजनेस स्ट्रेटेजिस्ट भी हैं। उन्हें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), भारत, श्रीलंका, अफ्रीका और कई अन्य देशों में व्यवसायों को परामर्श सेवाएं प्रदान करने का 25 से ज्यादा वर्षों का अनुभव है। प्रबंधन परामर्श, टीम प्रशिक्षण और बाजार विस्तार का गुर सिखाने में डॉ. मानव की महारत है। उन्होंने कई उद्यमियों को अभूतपूर्व सफलता हासिल करने में मदद की है। 2025 तक उनका टारगेट 10,000 भारतीय ब्रांडों को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने का है। डॉ. मानव की कहानी हमें सिखाती है कि मेहनत, लगन और दृढ़ निश्चय से कुछ भी असंभव नहीं है।











