इसको कुछ समझ नहीं आ रहा... दूसरा टेस्ट खेलने वाले प्लेयर को विराट कोहली ने यूं किया स्लेज
एडिलेड: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024 का दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड के द ओवल में खेला जा रहा है। पहला दिन भारतीय टीम के हक में नहीं रहा। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही फींकी नजर आई। विराट कोहली भले ही बल्ले से फ्लॉप रहे। लेकिन उन्होंने फील्डिंग में जमकर मनोरंजन किया। कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को जमकर स्लेज किया, जिसका एक वीडियो भी अब सामने आया है।











