क्या मसालों में 10 गुना ज्यादा पेस्टीसाइड मिलाने की दी गई है मंजूरी? FSSAI ने बताई पूरी बात
नई दिल्ली: इन दिनों सोशल मीडिया पर कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि FSSAI ने मसालों में 10 गुना ज्यादा पेस्टिसाइड मिलाने की मंजूरी दी हुई है। अब इस मामले में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने सफाई दी है। इन सभी रिपोर्ट्स को एफएसएसएआई ने पूरी तरह से खारिज किया है। FSSAI के मुताबिक, ये सभी रिपोर्ट्स पूरी तरह से गलत हैं। बताया कि भारत में फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड्स काफी कड़े हैं। ये खबरें झूठी और भ्रामक हैं। दरअसल, FSSAI खाने की चीज़ों में कीटनाशक की मात्रा को बहुत सख्त नियमों से तय करता है। हर खाने के लिए अलग-अलग नियम होते हैं।











