दीपक चाहर एक साल से भी अधिक समय के बाद भारतीय टीम के लिए मैदान पर उतरेंगे। नई गेंद अंदर और बाहर स्विंग कराने में माहिर दीपक टीम इंडिया के लिए एक महत्वपूर्ण सदस्य थे, लेकिन खराब फिटनेस ने उनकी रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। हालांकि, वह चोट से उबरने के बाद राजस्थान प्रीमियर लीग और घरेलू क्रिकेट में भी अपना कमाल दिखा रहे थे, लेकिन टीम इंडिया में उनकी जगह नहीं बन पा रही थी।
दीपक को टीम में हार्दिक पंड्या के विकल्प के तौर पर भी देखा जा रहा है। हार्दिक वनडे विश्व कप के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके कारण साउथ अफ्रीका दौरे पर वह नहीं जा रहे हैं। ऐसे में दीपक के पास अब बेहतरीन मौका है कि वह अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का भरोसा जीते और टीम में अपनी जगह को पक्का करें।
वहीं अगर वह ऐसा करने में विफल रहते हैं तो दीपक के लिए शायद यह फिर आखिरी मौका साबित हो सकता है। क्योंकि हार्दिक टीम इंडिया के लिए फ्यूचर कैप्टन माने जा रहे हैं। हार्दिक अगर फिट होते हैं तो दीपक के लिए ऑलराउंडर के तौर पर जगह नहीं बन पाएगी।
ऐसे में गेंदबाज के तौर भी टीम में उनकी जगह को लेकर संशय है क्योंकि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी में दीपक को बेंच पर बैठना होगा। यही कारण है कि साउथ अफ्रीका दौरे पर यह कहा जा रहा है कि दीपक के लिए आखिरी मौका है और उन्हें यह बिल्कुल भी नहीं गंवाना चाहिए।