हरमनप्रीत की कप्तानी में ओलंपिक मेडल जीता भारत
हरमनप्रीत ने इससे पहले 2020-21 और 2021-22 में भी एफआईएच प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता था लेकिन तीसरा सम्मान इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसे उन्होंने ओलंपिक पदक जीतने के बाद हासिल किया है। कप्तान के रूप में यह उनका पहला सम्मान है।
हरमनप्रीत ने कहा, ‘सबसे पहले तो मैं इस सम्मान के लिए एफआईएच का आभार व्यक्त करता हूं। ओलंपिक में पदक जीतकर स्वदेश लौटना शानदार रहा जहां हमारा स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। यह बहुत ही खास एहसास था। मैं यहां पर अपने साथियों का जिक्र करना चाहूंगा। आपके बिना यह कुछ भी संभव नहीं हो पाता।’
श्रीजेश भी तीसरे बार बने विजेता
एफआईएच पुरस्कारों के अन्य विजेता: नीदरलैंड की यिब्बी जानसन (वर्ष की महिला खिलाड़ी), चीन की ये जिओ (वर्ष की महिला गोलकीपर), पाकिस्तान की सुफियान खान (वर्ष का पुरुष उभरता सितारा), अर्जेंटीना की जो डियाज (महिला उभरती हुई खिलाड़ी) , नीदरलैंड के जेरोइन डेल्मी (वर्ष का पुरुष कोच), एलिसन अन्नान (वर्ष की महिला कोच), ऑस्ट्रेलिया के स्टीव रोजर्स (वर्ष का पुरुष अंपायर), स्कॉटलैंड की सारा विल्सन (वर्ष की महिला अंपायर)।











