जब हारिस रऊफ बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे तो उनको भारतीय फैंस विराट कोहली के नाम से ट्रोल कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने फैंस को चिढ़ाने के लिए 6-0 का इशारा किया, जिसका मतलब था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने भारत के 6 राफेल गिराए थे। हालांकि, इस बात की कभी कोई पुष्टि नहीं की गई है। जब भी पाकिस्तान से पूछा गया कि इसका सबूत दिखाओ तो वे बच्चों वाला जवाब देते कि सोशल मीडिया पर देखलो। अब सवाल उठता है कि रऊफ को इस चीज की सजा मिलेगी या नहीं?
क्या हारिस रऊफ को मिलेगी इसकी सजा?
आईसीसी के अनुसार, क्रिकेट के मैदान में खिलाड़ी किसी भी युद्ध का समर्थन नहीं कर सकते है। इसके लिए उनपर जुर्माना लग सकता है और सजा भी मिल सकती है। इसके सबसे बड़ा उदाहरण ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा और मोईन अली हैं, जिन्होंने इजराइल-फलीस्तीन के युद्ध में, फलीस्तीन का सपोर्ट क्रिकेट के मैदान पर किया था। इसके लिए उनको दंडित किया गया था। ऐसे में हारिस रऊफ को भी अपनी इस हरकत के लिए सजा मिल सकती है।हारिस रऊफ के अलावा साहिबजादा फरहान और शाहीन अफरीदी पर भी जुर्माना लग सकता है। फरहान ने फिफ्टी ठोकने के बाद गन सेलिब्रेशन किया था जबकि शाहीन अफरीदी का रवैया भी भारतीय प्लेयर्स के साथ सही नहीं था











