गौतम गंभीर के साथ बैठे हार्दिक पंड्या तो कप्तान सूर्या कहां थे? मैदान पर इन 3 प्लेयर्स पर खास फोकस

गौतम गंभीर के साथ बैठे हार्दिक पंड्या तो कप्तान सूर्या कहां थे? मैदान पर इन 3 प्लेयर्स पर खास फोकस
पल्लीकल (श्रीलंका): नए मुख्य कोच गौतम गंभीर की देख रेख में भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले अपने शुरुआती अभ्यास सत्र में मैदान पर उतरी। श्रीलंका पहुंचने से पहले गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में तमाम सवालों के जवाब दिए थे। हार्दिक पंड्या को कप्तानी नहीं देने को लेकर भी उन्होंने और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने अपनी बात रखी थी। अब दिग्गज राहुल द्रविड़ की जगह कोच बने गंभीर ने मैदान पर टीम का नेतृत्व किया और अभ्यास सत्र का निरीक्षण किया।
Advertisement