तिरुपति बालाजी मंदिर में हुई भगदड़ पर रो रहा हरभजन सिंह का दिल, बोले- मन बहुत दुखी है
तिरुपति बालाजी : तिरुपति बालाजी मंदिर के पास10 दिनों के लिए भक्तों के लिए एक विशेष 'दर्शन' वैकुंठ द्वार सर्वदर्शनम के लिए टोकन वितरण के दौरान बुधवार रात को हुई भगदड़ में 6 लोगों की जान चली गई और कम से कम 40 लोग घायल हो गए। तिरुपति में विष्णु निवासम के पास हुई भगदड़ से पूरा देश दुखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के इस मंदिर में हुई मातों पर गहरा दुख व्यक्त किया, जबकि हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया है। बता दें कि मंदिर में हजारों की संख्या में प्रतिदिन भक्त दर्शन करने जाते हैं। इस बीच 10 दिनों के लिए भक्तों के लिए एक विशेष दर्शन शुक्रवार से शुरू हो रहा है।











