हैप्पी फोर्जिंग्स का शेयर 17% ऊपर लिस्ट, मुफ्ती और RBZ ज्वेलर्स की फ्लैट लिस्टिंग

हैप्पी फोर्जिंग्स का शेयर 17% ऊपर लिस्ट, मुफ्ती और RBZ ज्वेलर्स की फ्लैट लिस्टिंग

शेयर बाजार में आज यानी बुधवार (27 दिसंबर) को तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी ने 21,595.10 के स्तर पर ऑल टाइम हाई बनाया है। वहीं, सेंसेक्स 450 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 71,785 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

हैप्पी फोर्जिंग्स का शेयर आज BSE पर 17.79% प्रीमियम के साथ 1,001.25 रुपए पर लिस्ट हुआ। NSE पर ये 17.64% प्रीमियम के साथ 1,000 रुपए पर लिस्ट हुआ। इसका इश्यू प्राइस 850 रुपए प्रति शेयर का था।

वहीं ब्रांड मुफ्ती ऑपरेट करने वाली कंपनी क्रेडो ब्रांड्स मार्केटिंग लिमिटेड का शेयर BSE पर यह स्‍टॉक 282 रुपए पर और NSE पर 282.35 पर लिस्‍ट हुआ। इसका इश्‍यू प्राइस 280 रुपए प्रति शेयर था। RBZ ज्वेलर्स BSE और NSC पर अपने इश्यू प्राइस 100 रुपए पर ही लिस्ट हुआ।

बढ़त के साथ बंद हुए अमेरिकी बाजार
मंगलवार को ऑयल एंड गैस, कंज्यूमर गुड्स और इंडस्ट्रियल सेक्टर के अच्छे प्रदर्शन के चलते अमेरिकी बाजारों में तेजी रही। डाओ जोंस मंगलवार को 0.43% (159 अंक) चढ़कर बंद हुआ। वहीं S&P 500 में 0.42% (20 अंक) की तेजी रही।

कल बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले कल यानी यानी मंगलवार (26 दिसंबर) को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 229 अंक की तेजी के साथ 71,336 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में 91 अंक से ज्यादा की तेजी रही। ये 21,441 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी और 6 में गिरावट देखने को मिली थी।


Advertisement