'जन्मदिन मुबारक, लेकिन मैं इसे नहीं खाऊंगा, मीठा ज्यादा है', सचिन को बेटे अर्जुन ने यूं कहा- Happy Bday
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था। दुनिया के सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माने जाने वाले सचिन रमेश तेंदुलकर ने बहुत छोटी उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया था और एक समय सबसे कम उम्र में टेस्ट क्रिकेट में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज था।
बेटे अर्जुन ने सचिन को हैप्पी बर्थडे कहा
लखनऊ सुपर जायंट्स ने अर्जुन तेंदुलकर का एक वीडियो शेयर किया है। अर्जुन ऋषभ पंत की कप्तानी वाली एलएसजी टीम का हिस्सा हैं। इसमें वह अपने पिता सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस वीडियो में अर्जुन ने अपने हाथ में पेस्ट्री केक ले रखा है। वह कहते हैं- हैप्पी बर्थडे। मैं इसे नहीं खा रहा हूं क्योंकि मैं चीनी ज्यादा नहीं खाता। जल्दी मिलते हैं।











