क्या सचिन पायलट ने रोका था धारीवाल का टिकट ? पढ़े बगावती मंत्री के सियासी संकट की इनसाइड स्टोरी
जयपुर : राजस्थान में कांग्रेस की सातवीं सूची में आखिर लंबे इंतजार के बाद शांति धारीवाल को टिकट मिल गया। लंबे अंतराल के बाद मिले टिकट से धारीवाल ने राहत की सांस ली है। वहीं उनके समर्थकों में जश्न का माहौल बन गया है। लेकिन सवाल इस बात का है कि आखिर धारीवाल को अपने टिकट के लिए इतना इंतजार क्यों करना पड़ा? इसको लेकर सियासत में कहीं अटकलें लगाई जा रही है। सियासी गलियारों में इस बात की भी काफी चर्चा हो रही है कि कहीं पायलट और गहलोत दोनों की गुटबाजी के कारण तो धारीवाल के टिकट में देरी तो नहीं हुई? सियासत में यह भी काफी चर्चा है कि धारीवाल के टिकट को लेकर सचिन पायलट ने अपना विरोध जताया था। शायद इस कारण से धारीवाल की टिकट में काफी देरी हुई। उसको लेकर तरह-तरह के मायने निकाले जा रहे हैं।











