गुजरात टाइटंस को लगने वाला है एक बड़ा झटका, चैंपियन कप्तान के बाद अब कोच भी छोड़ेंगे टीम का साथ

गुजरात टाइटंस को लगने वाला है एक बड़ा झटका, चैंपियन कप्तान के बाद अब कोच भी छोड़ेंगे टीम का साथ
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग के चैंपियन कोच आशीष नेहरा गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका देने की तैयारी में हैं। माना जा रहा है कि नेहरा आगामी आईपीएल में सीजन से पहले टीम का साथ छोड़ सकते हैं। उनके साथ-साथ विक्रम सोलंकी भी टीम से अलग होने की तैयारी में है। आशीष नेहरा और विक्रम सोलंकी दोनों गुजरात के साथ डेब्यू सीजन से ही टीम के साथ है। गुजरात ने आईपीएल के अपने पहले ही सीजन में खिताबी जीत हासिल कर सबको चौंका दिया था। इस कामयाबी के पीछे टीम के मुख्य कोच आशीष नेहरा का अहम योगदान रहा था।
Advertisement