हड़ताल पर रहेंगे अनाज व्यापारी, अनाज मंडियां रहेंगी बंद

हड़ताल पर रहेंगे अनाज व्यापारी, अनाज मंडियां रहेंगी बंद

भोपाल। राजधानी की करोंद कृषि उपज मंडी समेत प्रदेश की गल्ला मंडियां सोमवार को बंद रहेंगे। मंडियों में अनाज की नीलामी नहीं होगी। सकल अनाज दलहन तिलहन व्यापारी महासंघ समिति के आव्हान पर अनाज व्यापारी मंडी टैक्स 1.50 प्रतिशत से घाटा कर एक प्रतिशत करने, दुकानों के लाइसेंस नवीनीकरण की अनिवार्यता समाप्त करने सहित कुल 11 सूत्रीय मांगों को लेकर अनाज व्यापारी हड़ताल पर रहेंगे। इससे भोपाल की करोंद कृषि उपज मंडी, संत हिरदाराम नगर भैंसाखेड़ी कृषि उप उपज मंडी सहित प्रदेश भर की मंडियां बंद रहेंगी। भोपाल ग्रेन एंड आल सीड एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश ज्ञानचंदानी ने बताया कि महासंघ के समर्थन में अनाज की दुकानें बंद रखेंगे। मंडी में किसानों से अनाज नहीं खरीदेंगे। विभिन्न मांगों के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से अनाज व्यापारी कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन मांगों को नहीं माना जा रहा है।

Advertisement