नई दिल्ली: सरकार पांच वर्षों तक किसानों से मिनिमम सपोर्ट प्राइस (MSP) पर मक्का, कपास और दलहन खरीदने की गारंटी पर कायम है। आंदोलन कर रहे किसानों ने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया था। लेकिन, सरकार से जुड़े सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि पूरे देश में ऐसी खरीद के लिए सिस्टम बनाया जा रहा है और मक्के के मामले में शुरुआत भी कर दी गई है। पिछले महीने सरकार ने आंदोलन करने वाले किसानों से बातचीत में पांच साल तक इन फसलों को एमएसपी पर खरीदने की गारंटी की बात कही थी, लेकिन किसानों ने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया था।
सरकार से जुड़े उच्च पदस्थ सूत्रों ने शुक्रवार को बताया, 'सरकार इस गारंटी पर कायम है कि वह अगले पांच वर्षों तक मक्का, कपास, मसूर, उड़द और अरहर (तूर) की पूरी उपज एमएसपी पर खरीदेगी। आंदोलन कर रहे किसानों ने यह प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया था , लेकिन सरकार अपनी बात पर कायम है और इस दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।'
मक्का, दाल और कपास की MSP गारंटी के लिए किसानों से करार करेगी सरकार











