सरकार ने विजय माल्या और नीरव मोदी से वसूले 15,000 करोड़, सीतारमण ने किया दावा

सरकार ने विजय माल्या और नीरव मोदी से वसूले 15,000 करोड़, सीतारमण ने किया दावा
नई दिल्ली: सरकार ने विजय माल्या और नीरव मोदी जैसे आर्थिक अपराधियों की 22,280 करोड़ रुपये की संपत्तियां बैंकों और वैध दावेदारों को लौटाई हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पीड़ितों या सही दावेदारों को 22,280 करोड़ रुपये की संपत्तियां वापस कर दी हैं और आर्थिक अपराधियों के खिलाफ लड़ाई निरंतर जारी रहेगी। सीतारमण ने वर्ष 2024-25 के लिए अनुदानों की अनुपूरक मांगों के पहले बैच पर लोकसभा में चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि भगोड़े विजय माल्या की 14,131.6 करोड़ रुपये की संपत्ति सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को वापस कर दी गई है।
Advertisement