Select Date:

एक्सपोर्ट के साथ निवेश बढ़ाने के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान, इकोनॉमी को बूस्ट करने पर जोर

Updated on 06-07-2023 07:55 PM
नई दिल्ली: ग्लोबल इकॉनमी में सुस्ती गहराने की खबरों के बीच भारत ने एक्सपोर्ट के साथ निवेश बढ़ाने पर नए सिरे से काम करना शुरू कर दिया है। कॉमर्स मिनिस्ट्री ने इस बारे में एक विस्तृत योजना तैयार की है। इसके तहत एक्सपोर्ट और निवेश बढ़ाने के लिए अमेरिका और ब्रिटेन सहित 12 देशों की पहचान की गई है। अब इन 12 देशों के मार्केट की नए सिरे से स्टडी की जाएगी। यह देखा जाएगा कि किन-किन वस्तुओं का कारोबार इन देशों के साथ बढ़ाया जा सकता है। यह भी देखा जाएगा किन वस्तुओं को भारत आसानी से इन देशों को एक्सोर्ट कर सकता है। इसके एवज में इन देशों को भारत में निवेश करना आसान बनाया जाएगा। इनको निवेश करने पर विशेष राहत भी दी जाएगी। केंद्र का कहना है कि अगर एक्सपोर्ट और निवेश में तेजी रही तो इकॉनमी मजबूत होगी, नौकरियां भी मार्केट में ज्यादा आएंगी।

सूत्रों के अनुसार इस रणनीति के पीछे एक ही लक्ष्य है कि ग्लोबल स्लोडाउन का असर भारत की इकॉनमी, निर्यात और निवेश पर, जितना हो सके, कम किया जा सके। एक सीनियर अधिकारी के अनुसार योजना की लिस्ट में 12 प्राथमिकता वाले देशों - अमेरिका, ब्राजील, कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, ब्रिटेन, जर्मनी, स्वीडन, जापान, ताइवान, दक्षिण कोरिया और रूस का नाम है। योजना के हिस्से के रूप में, मंत्रालय विभिन्न देशों में रोड शो आयोजित करेगा, जिसमें निवेश और व्यापार बढ़ाने के कार्यक्रम शामिल होंगे। इंडस्ट्री और निर्यातकों को भारत में विश्व स्तरीय प्रदर्शनियां आयोजित करने और इन 12 देशों में आयोजित होने वाले मेलों में भाग लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

एक दूसरे अधिकारी ने कहा कि यह एक्सरसाइज व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए दोनों विभागों के ठोस प्रयास का हिस्सा है। गौरतलब है कि पिछले कुछ महीने से एक्सपोर्ट में काफी उतार-चढ़ाव का रुख है। कभी एक्सपोर्ट घट जाता है तो कभी बढ़ जाता है। यही हाल विदेशी निवेश का है, जिसका असर सीधे तौर पर विदेशी करंसी पर देखा जा सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 May 2025
नई दिल्‍ली: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क एक इंटरव्यू में अजीब स्थिति में फंस गए। यह इंटरव्यू फॉक्स न्यूज पर था। डोनाल्ड ट्रंप की बहू लारा ट्रंप ने उनसे एक मुश्किल…
 06 May 2025
नई दिल्‍ली: भारत-पाकिस्तान के रिश्ते अभी बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद इनमें खटास बढ़ी है। भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ सारे व्यापारिक रिश्ते…
 06 May 2025
नई दिल्‍ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने जल्द ही कुछ देशों के साथ व्यापार समझौता होने के संकेत दिए हैं। इससे उन देशों को राहत मिलेगी जो अमेरिका के ऊंचे टैक्स से बचना…
 06 May 2025
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक के शेयरों में आज भारी उछाल देखी जा रही है। सुबह बाजार खुलते ही बैंक का शेयर करीब 10% तक उछल गया। बीएसई पर इसकी कीमत…
 29 April 2025
नई दिल्‍ली: भारत में आजकल फटाफट सामान पहुंचाने की होड़ है। आप 10 मिनट से भी कम समय में किराने का सामान, स्नैक्स और यहां तक कि पालतू जानवरों का…
 29 April 2025
नई दिल्ली: मिलावटी पनीर की बढ़ती समस्या को देखते हुए उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय रेस्तरां के लिए इस बारे में दिशानिर्देश जारी करने पर विचार कर रहा है। कंज्यूमर अफेयर्स सेक्रेटरी निधि खरे ने…
 29 April 2025
नई दिल्ली: हफ्ते के पहले दिन सोमवार को घरेलू शेयर मार्केट में काफी तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स 1000 अंक से अधिक तेजी के साथ बंद हुआ। इस बीच देश की सबसे…
 29 April 2025
नई दिल्ली: अगर आप एटीएम से 100 या 200 रुपये का नोट न मिलने से परेशान हैं, तो यह परेशानी जल्दी दूर हो सकती है। इस बारे में रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को दिशा-निर्देश…
 29 April 2025
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज फिर तेजी दिख रही है। बीएसई सेंसेक्स 314 अंक की तेजी के साथ खुला और कुछ ही मिनटों में इसमें 400 अंक से अधिक तेजी आ…
Advertisement