ग्राम पंचायत सेंदरी के रेत घाट में मृत बच्चियों के परिवार को संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल भावुक नजर आए। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा देते हुए कहा कि मानवीय मूल्यों की कभी अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। राज्य सरकार के पैसे कमाने की भूख ने बच्चों से भरी किलकारी मारते हुए आंगन को सूना कर दिया। मैं प्रदेश के मुखिया से पूछता हूं कि क्या आपके इस चंद मुआवजे से इनके जान की क्षति पूर्ति की जा सकती है। यदि सरकार दिवंगत मासूम बच्चियों एवं पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना रखती है तो दोषियों पर तुरंत कार्यवाही करें और पूरे छत्तीसगढ़ में रेत के अवैध खनन को तत्काल प्रभाव से बंद करे।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जनक देवांगन,लक्ष्मी सिन्हा, केशव चतुर्वेदानी, राज कैवर्त सहित ग्रामीण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।











