दिवाली से पहले सरकारी बैंक ने दिया तोहफा, नई फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम लॉन्च, मिलेगा आकर्षक ब्याज
Updated on
15 Oct 2024, 12:05 PM
इंदौर। बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। बैंक ने उत्सव डिपॉजिट स्कीम लॉन्च की है। यह 400 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम है। इसमें सामान्य नागरिकों को 7.30 फीसदी, वरिष्ठ नागरिकों को 7.80 फीसदी और सुपर सीनियर नागरिकों को 7.90 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।
BOB ने ब्याज दरों को किया संशोधित
वहीं, बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी सामान्य फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों को भी रिवाइज किया है। नई दरों के मुताबिक, बैंक सात से लेकर दस साल के बीच पूरी होने वाली एफडी पर 4.25 फीसदी से 7.30 फीसदी की ब्याज दर प्रदान करेगा। वहीं, सीनियर सिटीजन को 4.75 फीसदी से 7.80 फीसदी तक रिटर्न मिलेगा। नई संशोधित दरें तीन करोड़ रुपये कम के निवेश पर लागू होगी।