Select Date:

गोवर्धन पूजा विधि, पूजा का शुभ मुहूर्त

Updated on 02-11-2024 10:16 AM
आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इसीलिए आज यानी 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जा रहा है। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। गोवर्धन पूजा का संबंध द्वापर युग से है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। प्रकृति और मानव के बीच संबंध का पर्व है गोवर्धन पूजा। गोवर्धन पूजा विशेष रूप से मथुरा, वृंदावन, गोकुल और बरसाना में मनाई जाती है। गोवर्धन पूजा का पर्व दिवाली के दूसरे दिन मनाया जाता है लेकिन इस बार अमावस्या तिथि दो दिन होने की वजह से गोवर्धन पूजा 02 नवंबर को है। गोवर्धन पूजा के मौके पर घरों में अन्नकूट का भोग लगाया जाता है। 
गोवर्धन पूजा तिथि
इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप गोवर्धन पर्वत और गाय की पूजा का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार इस बार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 1 नवंबर को शाम 6 बजकर 16 मिनट पर शुरू हो चुकी है और तिथि का समापन 02 नवंबर को रात 08 बजकर 21 मिनट पर होगी। ऐसे में उदया तिथि को आधार मनाते हुए गोवर्धन पूजन 02 नवंबर को है। 
गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त 
इस वर्ष गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त 02 अक्तूबर को दोपहर 03 बजकर 22 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 34 मिनट तक का है। इस शुभ मुहूर्त में गोवर्धन पूजा करना बहुत ही शुभ है। 
गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त : 06:34 से 08:46 तक
गोवर्धन पूजा सायंकाल मुहूर्त :15:22 से 17:34 तक
गोवर्धन पूजा का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर गोवर्धन की पूजा करने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं और इसके अलावा धन-धान्य, संतान और सौभाग्य की प्रप्ति होती है। इस दिन जो भी भक्त भगवान गिरिराज की पूजा करता है तो उसके घर में सुख समृद्धि बनी रहती है और गिरिराज महाराज जो भगवान श्री कृष्ण का ही स्वरूप हैं उनका आशीर्वाद पूरे परिवार पर बना रहता है।
गोवर्धन पूजा विधि
गोवर्धन पूजा पर गाय, भगवान कृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा का विशेष महत्व होता है। गोवर्धन पूजा करने के लिए आप सबसे पहले घर के आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाएं। इसके बाद रोली, चावल, खीर, बताशे, जल, दूध, पान, केसर, फूल और दीपक जलाकर गोवर्धन भगवान की पूजा करें। इसके बाद अपने परिवार सहित श्रीकृष्ण स्वरुप गोवर्धन की सात प्रदक्षिणा करें। मान्यता है कि इस दिन विधि विधान से सच्चे दिल से गोवर्धन भगवान की पूजा करने से एवं गायों को गुड़ व चावल खिलाने से भगवान श्री कृष्ण की कृपा बनी रहती है। 
गोवर्धन पूजा पर अन्नकूट का भोग
गोवर्धन पूजा को अन्नकूट त्योहार के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को कई तरह के अन्न, फल और सब्जियों से बने पकवान का भोग लगाया जाता है। अन्नकूट का भोग बनाने के लिए कई तरह की सब्जियां, दूध और मावे से बने मिष्ठान और चावल का प्रयोग किया जाता है। अन्नकूट में ऋतु संबंधी अन्न, फल, सब्जियां का प्रसाद बनाया जाता है। इस अन्नकूट को पहाड़ सा बनाकर भगवान कृष्ण को समर्पित किया जाता है। इसके बाद सभी को प्रसाद के रूप में बांटा जाता है।  
गोवर्धन पूजा कथा
गोवर्धन पूजा में भगवान कृष्ण, गाय, गोवर्धन पर्वत और इंद्रदेव की पूजा इसलिए होती है क्योंकि अभिमान चूर होने के बाद इन्द्र ने श्रीकृष्ण से क्षमा मांगी और आशीर्वाद स्वरूप गोवर्धन पूजा में इन्द्र की पूजा को भी मान्यता दे दी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार द्वापर युग में इंद्र ने कुपित होकर जब मूसलाधार बारिश की तो श्री कृष्ण ने गोकुलवासियों व गायों की रक्षार्थ और इंद्र का घमंड तोड़ने के लिए गोवर्धन पर्वत,छोटी अंगुली पर उठा लिया था। इस तरह से ब्रजवासियों पर जल की एक बूंद भी नहीं पड़ी, सभी गोप-गोपिकाएं उसकी छाया में सुरक्षित रहे। तब श्रीकृष्ण को अवतार की बात जानकर इन्द्रदेव अपने इस कार्य पर बहुत लज्जित हुए और भगवान श्रीकृष्ण से क्षमा-याचना की।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 April 2025
वारः सोमवारविक्रम संवतः 2082शक संवतः 1947माह/पक्ष: वैशाख मास – कृष्ण पक्षतिथि: अष्टमी शाम 6 बजकर 58 मिनट तक तत्पश्चात नवमी रहेगी.चंद्र राशि: मकर राशि रहेगीचंद्र नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक तत्पश्चात श्रवण नक्षत्र रहेगा.योग: साध्य…
 20 April 2025
दिन -  रविवार*🌤️ *विक्रम संवत - 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081)*🌤️ *शक संवत -1947*🌤️ *अयन - उत्तरायण*🌤️ *ऋतु - ग्रीष्म ॠतु* 🌤️ *मास - वैशाख (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार चैत्र)*🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 🌤️ *तिथि…
 19 April 2025
वारः शनिवारविक्रम संवतः 2082शक संवतः 1947माह/पक्ष : वैशाख मास – कृष्ण पक्षतिथि : षष्ठी शाम 6 बजकर 21 मिनट तक तत्पश्चात सप्तमी रहेगी.चंद्र राशि: धनु राशि रहेगी.चंद्र नक्षत्रः मूल नक्षत्र सुबह 10 बजकर 20 मिनट तक तत्पश्चात…
 18 April 2025
दिन - शुक्रवार**⛅विक्रम संवत् - 2082**⛅अयन - उत्तरायण**⛅ऋतु - बसन्त**⛅मास - वैशाख**⛅पक्ष - कृष्ण**⛅तिथि - पञ्चमी शाम 05:07 तक तत्पश्चात् षष्ठी**⛅नक्षत्र - ज्येष्ठा सुबह 08:21 तक तत्पश्चात् मूल* *⛅योग- परिघ रात्रि…
 17 April 2025
वारः गुरुवार, विक्रम संवतः 2082, शक संवतः 1947.माह/पक्ष: वैशाख मास – कृष्ण पक्ष.तिथि : चतुर्थी दोपहर 3:23 मिनट तक तत्पश्चात पंचमी रहेगी.चंद्र राशि: वृश्चिक राशि रहेगी.चंद्र नक्षत्र: ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा.योग : वरियान योग रहेगा.अभिजित मुहूर्तः दोपहर 11:25से 12:45तकदुष्टमुहूर्त: चतुर्थी में कोई भी…
 16 April 2025
वारः बुधवारविक्रम संवतः 2082शक संवतः 1947माह/पक्ष: वैशाख मास – कृष्ण पक्षतिथि: तृतीया दोपहर 1 बजकर 17 मिनट तक तत्पश्चात चतुर्थी तिथि रहेगी.चंद्र राशिः वृश्चिक राशि रहेगी.चंद्र नक्षत्र: अनुराधा नक्षत्र रहेगा.योगः व्यतिपात रात 12 बजकर 17 मिनट तक तत्पश्चात…
 15 April 2025
वारः मंगलवार, विक्रम संवतः 2082 , शक संवतः 1947, माह/ पक्ष: वैशाख मास – कृष्ण पक्ष, तिथि : द्वितीया सुबह 10 बजकर 55 मिनट तक तत्पश्चात तृतीया रहेगी. चंद्र राशिः तुला रात 8 बजकर 25 मिनट तक तत्पश्चात वृश्चिक राशि रहेगी. चंद्र…
 14 April 2025
वारः सोमवार, विक्रम संवतः 2082, शक संवतः 1947, माह/पक्ष: वैशाख मास – कृष्ण पक्ष, तिथि: प्रतिपदा सुबह 8 बजकर 24 मिनट तक तत्पश्चात द्वितीया रहेगी. चंद्र राशि: तुला राशि रहेगी . चंद्र नक्षत्र: स्वाती रात 12 बजकर 13 मिनट तक तत्पश्चात विशाखा नक्षत्र…
 13 April 2025
वारः रविवार, विक्रम संवतः 2082 , शक संवतः 1947,  माह/पक्ष: वैशाख मास- कृष्ण पक्ष. तिथि: प्रतिपदा तिथि रहेगी. चंद्र राशि: कन्या राशि सुबह 7 बजकर 39 मिनट तक तत्पश्चात तुला राशि रहेगी. चंद्र नक्षत्र:…
Advertisement