हर जोन में चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
रेलवे की ओर से हर जोन में स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसमें पूर्व मध्य रेलवे कुल 42 स्पेशल ट्रेन को चलाएगा। ये ट्रेनें कुल 512 फेरे लगाएंगी। पश्चिम रेलवे 36 स्पेशल ट्रेनों को चलाने जा रहा है। यह ट्रेनें कुल 1,262 फेरे लगाएंगी। वहीं उत्तर पश्चिम रेलवे 24 स्पेशल ट्रेनों के द्वारा कुल 1,208 ट्रेनों को चलाया जाएगा। बता दें कि इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से नई दिल्ली, आनंद विहार, पटना, सहरसा, जोगवनी, गोरखपुर, बरौनी, मुजफ्फरपुर, गया, लखनऊ, दरभंगा, कटिहार आदि जैसे शहरों से आने जाने वाले यात्रियों इस त्योहारी सीजन सुविधा रहेगी। इससे पहले साल 2022 में भारतीय रेलवे ने 216 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई थीं।
आनंद विहार से पटना के लिए 24 अक्टूबर से स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है। गाड़ी संख्या 03256 आनंद विहार टर्मिनल से रात साढ़े 11 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन शाम 5 बजकर 20 मिनट पर पटना जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन 11 दिसंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को चलाई जाएगी। वहीं गाड़ी संख्या 02391 पटना जंक्शन से रात 10 बजकर 20 मिनट पर चलेगी। यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल पर दोपहर 3 बजे पहुंचेगी। इसे 25 नवंबर से 9 दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलाया जाएगा।
पटना तक चलेगी ये ट्रेन

6 नवंबर से चलेगी ये ट्रेन
ट्रेन नंबर 01678 नई दिल्ली-गया आरक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 06.11.2023 से 27.11.2023 तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को नई दिल्ली से सुबह 08.10 बजे चलेगी। यह ट्रेन अगले दिन मध्यरात्रि 00:30 बजे गया पहुंचेगी। वापसी दिशा में 01677 गया- नई दिल्ली आरक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 07.11.2023 से 28.11.2023 तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को गया से सुबह 07.35 बजे चलेगी। यह ट्रेन उसी दिन रात 11:35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।