Select Date:

मिलने वाली है खुशखबरी, लंबे इंतजार के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम होंगे कम! मिल रहे संकेत

Updated on 12-06-2023 08:14 PM
नई दिल्ली: अप्रैल 2022 के बाद से तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। देश के अधिकांश हिस्सों में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम 90 रुपये के पार है। पेट्रोल 100 रुपये तो डीजल करीब-करीब 90 रुपये प्रति लीटर के आसपास बिक रहा है। लोग लंबे वक्त से राहत की उम्मीद लगाए बैठे है, लेकिन अब तक उन्हें जल्द राहत के संकेत मिल रहे हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट आ सकती है।

पेट्रोलियम मंत्री ने किया इशारा

मोदी सरकार में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को संकेत दिए कि आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट आ सकती है। उन्होंने कहा कि तेल कंपनियों को होने वाले घाटे की भरपाई हो गई है, इसलिए अब पेट्रोल और डीजल के दाम घटाने पर विचार कर सकती है। उन्होंने कहा कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम स्थिर बने रहें तो जल्द ही लोगों को सस्ते पेट्रोल-डीजल की कीमत को लेकर राहत मिल सकती है। उन्होंने कहा अगर ये कंपनियां अगली तिमाही में बेहतर करती हैं, तब ये दाम कटौती पर फैसला लेने में सक्षम होंगी।

दरअसल साल 2024 में लोकसभा चुनाव भी है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की कटौती लोगों के साथ-साथ सरकार के लिए बड़ी राहत होगी। विपक्षी दल महंगाई, पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर सरकार पर लगातार हमला बोलते रहे हैं। ऐस में पेट्रोलियम मंत्री का बयान संकेत के दौर पर देखा जा रहा है। हालांकि उन्होंने कहा कि वह पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती को लेकर कोई ऐलान नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें बाजार पर निर्भर करती हैं। पेट्रोलियम मंत्री के संकेत के बाद सबकी निगाहें तेल कंपनियों पर है कि वो कब राहत की घोषणा करती है।

पंजाब में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल
गौरतलब है कि पैसों की कमी से जूझ रही पंजाब सरकार ने रविवार को पेट्रोल की कीमत में 92 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 88 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की।इस साल यह दूसरी बार है जब कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। सरकार के फैसले के बाद राज्य में एक लीटर पेट्रोल की कीमत अब 98.65 रुपये जबकि डीजल की कीमत 88.95 रुपये प्रति लीटर होगी। अधिकारियों ने कहा कि मूल्य में वृद्धि के साथ, राज्य का लक्ष्य प्रति वर्ष 600 करोड़ रुपये का राजस्व उत्पन्न करना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2025
नई दिल्‍ली: भारत में आजकल फटाफट सामान पहुंचाने की होड़ है। आप 10 मिनट से भी कम समय में किराने का सामान, स्नैक्स और यहां तक कि पालतू जानवरों का…
 29 April 2025
नई दिल्ली: मिलावटी पनीर की बढ़ती समस्या को देखते हुए उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय रेस्तरां के लिए इस बारे में दिशानिर्देश जारी करने पर विचार कर रहा है। कंज्यूमर अफेयर्स सेक्रेटरी निधि खरे ने…
 29 April 2025
नई दिल्ली: हफ्ते के पहले दिन सोमवार को घरेलू शेयर मार्केट में काफी तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स 1000 अंक से अधिक तेजी के साथ बंद हुआ। इस बीच देश की सबसे…
 29 April 2025
नई दिल्ली: अगर आप एटीएम से 100 या 200 रुपये का नोट न मिलने से परेशान हैं, तो यह परेशानी जल्दी दूर हो सकती है। इस बारे में रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को दिशा-निर्देश…
 29 April 2025
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज फिर तेजी दिख रही है। बीएसई सेंसेक्स 314 अंक की तेजी के साथ खुला और कुछ ही मिनटों में इसमें 400 अंक से अधिक तेजी आ…
 29 April 2025
नई दिल्ली: गौतम अडानी की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर में मंगलवार को तेजी आ गई। इस कंपनी के शेयर में तेजी आने के कई कारण रहे। पहला, कंपनी को वित्त वर्ष 2025 की चौथी…
 29 April 2025
नई दिल्ली: सोने की कीमतें भले ही आसमान छू रही हों, लेकिन अक्षय तृतीया के मौके पर गहनों की दुकानें ग्राहकों को लुभाने के लिए नए-नए ऑफर्स लेकर आई हैं। अक्षय तृतीया कल यानी बुधवार…
 29 April 2025
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने आर्थिक मोर्चे पर एक के बाद एक कई ताबड़तोड़ फैसले लिए हैं। खासकर कई…
 28 April 2025
नई दिल्ली: करजन टोल प्लाजा देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टोल प्लाजा है। इसकी सालाना कमाई करीब 500 करोड़ रुपये है। गुजरात के वडोदरा जिले के भरथाना में स्थित इस…
Advertisement