Select Date:

सीमांचल के लिए Good न्यूज, GMCH में MBBS की 100 सीटों पर एडमिशन का रास्ता साफ

Updated on 04-07-2023 07:18 PM
पूर्णिया: गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल (GMCH) के लिए अच्छी खबर है। MBBS की 100 सीटों पर एडमिशन का रास्ता साफ हो गया है। लेटर ऑफ इंटेंट मिल गया है। इसके बाद नेशनल मेडिकल कमिशन ने लेटर ऑफ परमिशन भी जारी कर दिया। उम्मीद है कि इस साल के आखिर तक 2023 -24 सेशन में मेडिकल की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। 13 से ज्यादा डिपार्टमेंट में एमबीबीएस स्टूडेंट्स दाखिला ले सकेंगे।

अब GMCH में MBBS की पढ़ाई

एमबीबीएस की पढ़ाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसे देखते हुए 16 टीचिंग फैकल्टी को जॉइन करा लिया गया है। NEET में काउंसलिंग के आधार पर छात्र-छात्रा यहां दाखिला ले सकेंगे। एक सत्र का एडमिशन फीस महज दस हजार रुपए के आसपास है। ऐसे में नीट की तैयारी कर रहे छात्रों को बड़ी ही बेसब्री से मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के सेशन शुरू होने का इंतजार है।


इन डिपार्टमेंट में MBBS की पढ़ाई

2023-24 सत्र से GMCH पूर्णिया में 100 सीटों पर MBBS में दाखिला लिया जाएगा। 13 से अधिक डिपार्टमेंट के लिए 16 से अधिक टीचिंग फैकल्टी ने जॉइन किया है। पहले सेशन में एनाटॉमी, फिजियोलॉजी और बायोकेमेस्ट्री, फोरेंसिक मेडिसिन, पैथोलॉजी, माइक्रो बायोलॉजी, प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन, फार्माकोलॉजी जैसे डिपार्टमेंट शामिल किए गए हैं।

सीमांचल के लोगों के लिए गुड न्यूज

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ इफ्तिखार अहमद ने मीडिया से कहा कि एक महीने पहले एनएमसी ने एलओआई यानी लेटर ऑफ इंटेंट दिया था। जिसमें इन्फ्रास्ट्रक्चर और शिक्षकों को लेकर कुछ शर्ते रखी गई थी। हालांकि इन्फ्रास्ट्रक्चर और जरूरी एकेडेमिक स्टाफ जैसी शर्ते पूरे किए जाने के बाद अब एनएमसी से एलओपी यानी लेटर ऑफ परमिशन मिल गया है। GMCH में MBBS की पढ़ाई शुरू होने से सीमांचल के लोगों को काफी फायदा मिलेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 May 2025
भविष्य में भारत पर होने वाला हर आतंकी हमला एक्ट ऑफ वॉर युद्ध का कारण या युद्ध की शुरुआत माना जाएगा। सरकार के टॉप सोर्स के हवाले से न्यूज एजेंसी…
 11 May 2025
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान होने के बाद हरियाणा में हालात सामान्य होने लगे हैं। शनिवार रात अंबाला और हिसार को छोड़कर किसी जिले में ब्लैकआउट नहीं…
 11 May 2025
भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष विराम के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि युद्ध विराम हो या न हो, भारत को पहलगाम आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार लोगों…
 11 May 2025
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गुलदार का आतंक जारी है। एक किसान मोहम्मद इकबाल ने अपने साहस और सूझबूझ से एक खतरनाक गुलदार को जिंदा पकड़ लिया। इस दौरान गुलदार…
 11 May 2025
जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन में एक झूठे दावे के साथ शुरू हुई यह फर्जी कॉल पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी मुसीबत बन गई। एक अज्ञात व्यक्ति ने जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र…
 11 May 2025
भारत-पाकिस्तान के बीच जारी जंग को लेकर विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय की शनिवार को 4 बार प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। विदेश मंत्रालय ने सुबह 10.45 बजे कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें…
 10 May 2025
नई दिल्ली : भारत-पाकिस्तान के बीच अब युद्विराम हो गया है I इसकी जानकारी देते हुए विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि आज दोपहर 3.35 बजे दोनों देशों के DGMO…
 10 May 2025
26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर राणा को शुक्रवार को NIA रिमांड से पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। NIA की विशेष अदालत ने तहव्वुर को 6…
 10 May 2025
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पाकिस्तान की ओर से की गई हमले की कोशिश को भारतीय एयर डिफेंस ने नाकाम कर दिया। बीती रात करीब 1:30 बजे चिंतपूर्णी के…
Advertisement