रिलायंस के लिए 15,000 किमी दूर से आई गुड न्यूज, नए साल में रॉकेट बनेगा कंपनी का शेयर?
नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के लाखों शेयरहोल्डर्स के लिए अच्छी खबर है। वेनेजुएला की सरकारी तेल कंपनी पीडीवीएसए और रिलायंस इंडस्ट्रीज ने तेल की अदला-बदली व्यवस्था को फिर से शुरू कर दिया है। वेनेजुएला पर अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण इसे रोक दिया गया था। लेकिन जुलाई में अमेरिका ने इसके लिए जरूरी लाइसेंस दे दिया था। पीडीवीएसए के एक आंतरिक दस्तावेज में यह बात सामने आई है। दस्तावेज के अनुसार इस महीने की शुरुआत में लगभग 1.9 मिलियन बैरल कच्चे तेल के साथ एक सुपरटैंकर वेनेजुएला से भारत के लिए रवाना हुआ। इसके बदले में रिलायंस की एक यूनिट ने इस महीने पीडीवीएसए को 500,000 बैरल हेवी नाफ्था दिया।











