जेपी इन्फ्रा के 20,000 होमबायर्स के लिए गुड न्यूज, जल्द पूरा हो सकता है 20 साल पुराना सपना
नई दिल्ली: कई साल से अपने घर का सपना देख रहे जेपी इन्फाटेक (Jaypee Infratech) के हजारों होमबायर्स के लिए अच्छी खबर है। मुंबई का सुरक्षा ग्रुप अगले सप्ताह एक बैठक के बाद कर्ज में डूबी इस कंपनी का अधिग्रहण कर सकता है। जेपी इन्फ्राटेक लिमिटेड के लिए सुरक्षा ग्रुप की समाधान योजना को पिछले हफ्ते एनसीएलएटी ने मंजूरी दे दी थी। इससे जेपी इन्फ्राटेक की नोएडा के विश टाउन और अन्य स्थानों पर रुके प्रोजेक्ट्स पर फिर से निर्माण कार्य शुरू हो सकता है। इससे 15-20 साल पहले जेपी इन्फ्रा के प्रोजेक्ट में निवेश करने वाले 20,000 खरीदारों की फ्लैट पाने की उम्मीदें फिर से जगी है।











