मिडिल ईस्ट में छिड़ी वॉर से सोने में आया उबाल, चांदी भी हुई महंगी, जानिए भाव

मिडिल ईस्ट में छिड़ी वॉर से सोने में आया उबाल, चांदी भी हुई महंगी, जानिए भाव
नई दिल्ली : सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Price Today) में गुरुवार को भी तेजी देखने को मिल रही है। मिडिल ईस्ट में जारी भू-राजनैतिक संकट के चलते सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। हमास द्वारा इजराइल पर आतंकी हमले के बाद इजराइल ने भी हमास पर धावा बोल दिया है। इजराइल-फिलिस्तीन का यह युद्ध (Israel-Palestine War) दिनों-दिन उग्र हो सकता है। इससे आने वाले समय में सोने की कीमतों में तेजी आने की उम्मीद है। जब भी दुनिया में कोई भू-राजनैतिक संकट पैदा होता है, तो सोने की कीमतों में उछाल आता है।

सोने की कीमतों में उछाल


घरेलू वायदा बाजार में गुरुवार सुबह सोने की कीमतों (Gold Price Today) में तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 दिसंबर 2023 की डिलीवरी वाला सोना 0.18 फीसदी या 107 रुपये की बढ़त के साथ 58,047 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

चांदी की कीमतों में भी तेजी


सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी गुरुवार को बढ़त दर्ज हुई। 5 दिसंबर 2023 की डिलीवरी वाली चांदी गुरुवार सुबह 0.37 फीसदी या 259 रुपये की बढ़त के साथ 69,685 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

सोने का वैश्विक भाव


गुरुवार सुबह सोने की वैश्विक कीमतों में अच्छी-खासी बढ़त देखने को मिली। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.16 फीसदी या 3.10 डॉलर की बढ़त के साथ 1890.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.16 फीसदी या 3.09 डॉलर की बढ़त के साथ 1877.45 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव


चांदी के वैश्विक भाव में भी गुरुवार सुबह तेजी देखने को मिली। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.64 फीसदी या 0.14 डॉलर की बढ़त के साथ 22.28 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.37 फीसदी या 0.08 डॉलर की बढ़त के साथ 22.12 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

Advertisement