ग्रे मार्केट में 100% प्रीमियम, निवेशकों को मालामाल करने को तैयार यह IPO, आज से लगा सकते हैं पैसा

ग्रे मार्केट में 100% प्रीमियम, निवेशकों को मालामाल करने को तैयार यह IPO, आज से लगा सकते हैं पैसा
नई दिल्ली : सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) में मंगलवार सुबह तेजी देखने को मिली है। वैश्विक और वायदा दोनों बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में उछाल आया है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 फरवरी 2024 की डिलीवरी वाला सोना (Gold Price Today) मंगलवार सुबह 0.30 फीसदी या 184 रुपये की बढ़त के साथ 61,301 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। 4 दिसंबर 2023 को यह सोना 64,063 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई लेवल पर गया था। इसके बाद इसमें गिरावट आई है। सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी आज तेजी देखने को मिली है।

चांदी की कीमतों में भी उछाल

घरेलू वायदा बाजार में सोने के साथ ही चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में भी तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 मार्च 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 0.45 फीसदी या 320 रुपये की बढ़त के साथ 72,184 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने की वैश्विक कीमतें

मंगलवार सुबह सोने की वैश्विक कीमतों में तेजी देखने को मिली। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.36 फीसदी या 7.10 डॉलर की बढ़त के साथ 2000.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.18 फीसदी या 3.61 डॉलर की बढ़त के साथ 1985.56 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी के वैश्विक भाव में भी मंगलवार सुबह बढ़त देखने को मिली है। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.62 फीसदी या 0.14 डॉलर की बढ़त के साथ 23.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.46 फीसदी या 0.11 डॉलर की बढ़त के साथ 22.93 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

Advertisement