चांदी वायदा में भी तेजी
सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमतों (Silver Price Today) में भी तेजी देखने को मिली हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार सुबह 5 मार्च 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 0.16 फीसदी या 127 रुपये की बढ़त के साथ 77,642 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।
सोने की वैश्विक कीमतें
शुक्रवार सुबह सोने की वैश्विक कीमतों में बढ़त देखने को मिली। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.10 फीसदी या 2.10 डॉलर की बढ़त के साथ 2059.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.18 फीसदी या 3.73 डॉलर की बढ़त के साथ 2040.14 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
चांदी का वैश्विक भाव
सोने के साथ ही चांदी के वैश्विक भाव में भी शुक्रवार सुबह बढ़त देखने को मिली। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.21 फीसदी या 0.06 डॉलर की बढ़त के साथ 25.72 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.13 फीसदी या 0.03 डॉलर की बढ़त के साथ 25.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।











